शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Northeast separatist
Written By
Last Modified: शनिवार, 10 अक्टूबर 2015 (10:47 IST)

अलगाववादियों को कुचलने का समय आ गया: राजनाथ सिंह

अलगाववादियों को कुचलने का समय आ गया: राजनाथ सिंह - Northeast separatist
लखनऊ। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि केन्द्र सरकार का पूरा फोकस अभी पूर्वोत्तर राज्यों पर है, जहां राष्ट्र विरोधी ताकतें समय-समय पर कोई ना कोई कांड कर देती हैं। अब ऐसे तत्वों को कुचलने का समय आ गया है।

 
सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों के साथ भेंट में कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के अलगाववादी संगठनों से कहा गया है कि वह पहले हथियार रखें उसके बाद बात करें। केन्द्र सरकार उनके साथ खुले मन से बात करेगी।
 
उन्होंने कहा कि अलगाववादी तत्वों को अब कुचलने का समय आ गया है। सेना और सीमा सुरक्षा बल से कहा गया है कि वह अलगाववादी तत्वों से निपटने की नीति तैयार करें।