1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. No relief from heat in North India, rain alert for these states

Weather Update : उत्तर भारत में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

No relief from heat in North India, rain alert for these states
Weather Update News : देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आज उत्‍तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्‍यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। वहीं दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्से अभी भी भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते के लिए हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश के इंदौर, भोपाल, धार, विदिशा, कटनी, होशंगाबाद, मुरैना, श्योपुर, उज्जैन, मंदसौर, अशोक नगर, नीमच, आगर-मालवा और विदिशा में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है।

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आज उत्‍तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्‍यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। वहीं दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्से अभी भी भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते के लिए हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्‍तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम और केरल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड के रांची, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, दुमका, पलामू और सरायकेला में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है।

राजस्थान के जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर, अजमेर, सीकर, पाली और उदयपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। बिहार के गया, जहानाबाद, पटना, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया और भागलपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है।
दिल्ली में आज से 11 जून के बीच भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पुलवामा, अनंतनाग, किश्तवाड़, बडगाम, गांदरबल, डोडा, रामबन, बांदीपोरा, कठुआ और बारामूला में भारी बारिश चेतावनी है। उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चमोली, चपावत, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल और ऋषिकेश में भारी बारिश की चेतावनी है।

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश के इंदौर, भोपाल, धार, विदिशा, कटनी, होशंगाबाद, मुरैना, श्योपुर, उज्जैन, मंदसौर, अशोक नगर, नीमच, आगर-मालवा और विदिशा में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। ग्वालियर-चंबल अंचल तक मानसून की पहुंच अपेक्षाकृत देर से होने की संभावना है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रदेश में प्रवेश के बाद मानसून कुछ दिनों तक सक्रिय बना रह सकता है, जिससे कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज होने की संभावना है। असम के गुवाहाटी, लखीमपुर, कोकराझार, माजुली, धुबरी, बाजाली, बारपेटा, डिमा हासाओ, होजाई और जोरहाट में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें