1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. New revelation in Bhopal Twisha Sharma death mystery
Last Updated : मंगलवार, 19 मई 2026 (19:15 IST)

ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में नया खुलासा,प्रेग्नेंसी के बाद बिगड़े हालात, मेजर भाई ने लगाए गंभीर आरोप

ट्वविशा शर्मा का परिवार और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह आमने सामने, पुलिस ने ट्वविशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट कोर्ट में की पेश

New revelation in Bhopal Twisha Sharma death mystery
भोपाल में हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में हर दिन नया खुलासा हो रहा है और अब यह पूरा मामला एक मिस्ट्री बन गया है। मृतकट्विशा  के परिवार और ट्वविशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी है। वहीं ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही एसआईटी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट कोर्ट में जमा कर दी है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा के शव पर मल्टीपल इंजरी के निशान है। 

ट्विशा के मेजर भाई ने लगाए गंभीर आरोप-मंगलवार को ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस और ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह पर  कई गंभीर आरोप लगाए। मीडिया से बात करते हुए ट्विशा के भाई ने कहा कि बहन की मौत के बाद पुलिस को पहली कॉल हम लोगों ने की थी, न ट्विशा के ससुराल वालों ने। उनका दावा है कि वो ट्विशा को बचाने की जल्दी में थे, लेकिन जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ़ तौर पर दिख रहा है कि गिरिबाला सिंह काफ़ी शांत तरीक़े से सीढ़ियों से ऊपर-नीचे जा रही थीं। उनके पास न्यायिक प्रक्रिया की सारी जानकारी थी। वो पुलिस को कॉल कर सकती थीं। उन्होंने पुलिस को कॉल क्यों नहीं किया।

ट्विशा की सास की जमानत पर उठाए सवाल-उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एफ़आईआर दर्ज करने में तीन दिन लग गए और एफआईआर दर्ज होने से पहले गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल चुकी थी। उन्हें इस आधार पर ज़मानत मिलना कि वह 63 साल की प्रतिष्ठित महिला हैं और उन्हें किसी के लिए ख़तरा नहीं माना गया, उनके उन कामों को सही नहीं ठहराता जो साफ़तौर पर उनकी बनाई जा रही छवि के बिल्कुल उलट हैं।

वहीं कोर्ट परिसर में अपने परिवार को साथ हुए घटना पर जिक्र करते हुए कहा कि एक तथाकथित नॉन-थ्रेट महिला कोर्ट परिसर के अंदर मेरे 61 साल के पिता को धमकाने के लिए लोगों को भेज रही है। वहीं अपनी बहन पर ससुराल पक्ष के  आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सवाल क्यों नहीं पूछ रहे कि समर्थ सिंह कहां है, वह फ़रार क्यों है, दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग क्यों नहीं की जा रही?"

पिता बोले हमें न्याय की उम्मीद नहीं-वहीं ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने एक बार ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए रसूखदार बताते हुए उनको भोपाल और मध्यप्रदेश में न्याय की उम्मीद नहीं है। उन्होंने गिरिबाल सिंह को अग्रिम जमानत मिलने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि एक आरोपी एंटिसिपेट्री बेल लेकर घूम रहा है और सरेआम मृतका पर आरोप लगा रहा है, ये अपराध है।

ट्विशा की सास ने लगाए गंभीर आरोप- वहीं रिटायर्ड जज और ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने एक बार फिर अपने बेटे का बचाव किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ट्वीशा के गर्भवती होने के बाद उसका व्यवहार अचानक बदल गया और वह बच्चा नहीं चाहती थी और उसने पति समर्थ के बहुत समझाने के बाद भी अबॉर्शन कराया। उन्होंने कहा कि परिवार में पहला बच्चा आने की खुशी होती है, लेकिन परिवार वह खुशी महसूस भी नहीं कर पाया।

वहीं उन्होंने आऱोप लगाया कि ट्विशा डिप्रेशन में थी और उसका इलाज मनोचिकित्सक कोकिला राय और डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी के पास कराया गया। लेकिन ट्विशा ने दवाएं नहीं ली और दो बार ही काउसलिंग के लिए गई। वहीं उन्होंने ट्विशा के परिवार वालों के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर  उनको अपनी बेटी के परेशान होने की जानकारी थी तो  क्यों नही मिलने आए। 
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें