सम्बंधित जानकारी
- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, कांग्रेस ने कहा- 'महंगाई मैन' मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया
- Top News : पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, PM मोदी का 5 देशों का दौरा और ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला
- महंगाई का झटका: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा, CNG के दाम भी बढ़े; जानें नई दरें
- PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण
- Delhi : दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल खर्च में कटौती और ‘नो कार डे’ अभियान शुरू
नीट यूजी एग्जाम की नई डेट घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा
NEET Re-Exam 2026 Date Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट परीक्षा की नई डेट घोषित कर दी हैं। 21 जून को होने वाली इस परीक्षा करीब 2 लाख छात्र शामिल होंगे। पेपर लीक होने की वजह से 3 मई को हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। ALSO READ: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, कांग्रेस ने कहा- 'महंगाई मैन' मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया
एनटीए ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में बताया है कि भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुन: परीक्षा, रविवार 21 जून 2026 को आयोजित करने का फैसला किया गया है। परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें।
NEET (UG) 2026 — परीक्षा तिथि की घोषणा
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 15, 2026
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुनः-परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।
परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें।…
क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान?
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 14 जून तक सभी को एडमिट कार्ड मिल जाएगा। परीक्षा के एक हफ्ते पहले तक छात्र परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं। दोबारा परीक्षा की फीस नहीं ली जाएगी और परीक्षा के दिन छात्रों के आवागमन का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड नीट परीक्षा की बात कही। उन्होंने पेपर लीक पर जीरो टॉलरेंस की बात कहते हुए दावा किया कि अगली परीक्षा से पहले माफिया को सजा मिलेगी।क्यों रद्द हुई थी नीट परीक्षा?
इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 3 मई को देशभर में नीट की यूजी की परीक्षा आयोजित की थी। जिसमें 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसके बाद पेपर लीक और गड़बड़ी के कारण 12 मई को एनटीए ने परीक्षा कैंसिल करने का निर्णय लिया।
अब इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। विशेष टीमें इसकी अलग-अलग जगहों पर जांच कर रही हैं। राजस्थान से महाराष्ट्र तक छापेमारी कर इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta
