गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. NCP MLA shifted to hotel
Written By
Last Modified: रविवार, 24 नवंबर 2019 (23:54 IST)

फिर बदला NCP विधायकों का ठिकाना, शिवसेना को भी सता रहा है इस बात का डर

फिर बदला NCP विधायकों का ठिकाना, शिवसेना को भी सता रहा है इस बात का डर - NCP MLA shifted to hotel
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने रविवार देर रात अपने विधायकों को उपनगरीय रिजॉर्ट से मुंबई के दूसरे होटल में स्थानांतरित कर दिया। विधायकों को बस से पवई के होटल रेनेसा से दूसरे होटल ले जाया गया। NCP नेता अजित पवार के भाजपा के साथ हाथ मिलाने और उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शनिवार रात से राकांपा विधायक होटल रेनेसा में थे।
 
अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि राकांपा के कितने विधायक होटल में हैं। पार्टी ने 288 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
 
माना जा रहा है कि शिवसेना भी अपने विधायकों को दूसरे होटल में स्थानांतरित कर सकती है। फिलहाल उसके विधायक मुंबई हवाई अड्डे के नजदीक ललित होटल में रुके हुए हैं। शिवसेना को भी अपने विधायकों में सेंधमारी का डर सता रहा है।
 
इस बीच भाजपा को समर्थन देने की घोषणा करने वाले निर्दलीय विधायक रवि राणा ने दावा किया कि शिवसेना जल्द बड़े झटके का सामना करेगी। राणा के मुताबिक फडणवीस को 175 विधायकों का समर्थन हासिल है।
 
दिल्ली पहुंचे 3 शिवसेना विधायक : राकांपा ने रविवार रात को दावा किया कि अजित पवार के उप मुख्यमंत्री पद के शपथ समारोह में शनिवार को भाग लेने वाले तीन विधायकों को भाजपा द्वारा निजी विमान में उसी दिन दिल्ली लाया गया था।
 
अजित पवार ने बदला स्टेटस : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद अजित पवार ने ट्‍विटर पर अपना स्टेटस बदल लिया और नाम के आगे उपमुख्‍यमंत्री लिख लिया।