मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Navjot Singh Sidhu, Congress, Rahul Gandhi
Written By
Last Modified: सोमवार, 4 दिसंबर 2017 (17:36 IST)

कितना बदल गए हैं सिद्धू पाजी, विश्वास नहीं करेंगे...

कितना बदल गए हैं सिद्धू पाजी, विश्वास नहीं करेंगे... - Navjot Singh Sidhu, Congress, Rahul Gandhi
नई दिल्ली। दो-तीन साल पहले के नवजोत सिंह सिद्धू और आज के सिद्धू में बहुत अंतर आ गया है। पहले वे कांग्रेस और राहुल गांधी आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे, जबकि आज वे राहुल के गीत गा रहे हैं। 
 
सिद्धू ने ट्‍विटर पर पोस्ट एक वीडियो में कहा है कि राहुल भाई खास हैं, कांग्रेस देश का विश्वास है। जीता जागता इतिहास है। सिद्धू यहीं नहीं रुके। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व के प्रति शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देखना है तो गांधी परिवार का इतिहास देखो, त्याग देखो। जांचा-परखा नेतृत्व है।
 
उन्होंने कहा कि सत्ता की बात आई तो सोनिया जी ने मनमोहन‍ सिंह और चिदंबरम को आगे कर दिया, मगर जब वार झेलने की बारी आई तो उन्होंने राहुल को आगे कर दिया। सिद्धू ने कहा कि राहुल पारस हैं, जिसको छुएंगे उज्जवल करेंगे। कांग्रेस के बोल अनमोल करेंगे। 
 
पहले क्या बोला था सिद्धू ने : नवंबर 2013 में राजधानी दिल्ली के रोहिणी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने मनमोहन सिंह को अर्थशास्त्री की जगह अनर्थ शास्त्री कह दिया था। उन्होंने भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि पहले रानी, राजा को जन्म देती थी चाहे वो लंगड़ा ही क्यों न हो लेकिन अब लोकतंत्र में राजा मतपेटी से पैदा होता है। वहीं, कांग्रेस को भ्रष्टाचारी बताया और मोदी की तारीफ करते हुए सिद्धू ने कहा था कि मोदी जब 100 रुपए भेजते हैं तो लोगों को 110 रुपए मिलते हैं।
ये भी पढ़ें
नीतीश ने पूछा, गुजरात में मुसलमानों से दूर क्यों है कांग्रेस