मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. National news, Rajya Sabha elections, Venkaiah Naidu, Mukhtar Abbas Naqvi, Kapil Sibal, Amar Singh
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 11 जून 2016 (19:58 IST)

राज्यसभा चुनाव में वैंकेया, नकवी, सिब्बल, अमर सिंह जीते

राज्यसभा चुनाव में वैंकेया, नकवी, सिब्बल, अमर सिंह जीते - National news, Rajya Sabha elections, Venkaiah Naidu, Mukhtar Abbas Naqvi, Kapil Sibal, Amar Singh
नई दिल्ली। सात राज्यों से राज्यसभा की शेष 27 सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। मौजूदा चरण की कुल 57 राज्यसभा सीटों में से 30 पर बिना मतदान के फैसला हो चुका है। राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे तो उत्तरप्रदेश में सपा अपने सभी उम्मीदवारों को ऊपरी सदन में पहुंचाने में सफल रही।
उत्तरप्रदेश से समाजवादी पार्टी के सभी 7 उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं। सबको चौंकाते हुए कांग्रेस के उम्मीदवार कपिल सिब्बल भी जीत गए। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बेनी प्रसाद वर्मा, रेवती रमन सिंह, अमर सिंह, संजय सेठ सुरेंद्र नागर, सुखराम सिंह और विश्वंभर निषाद सभी उम्मीदवार जीत गए।  
 
भाजपा के समर्थन से गुजराती व्यवसायी की पत्नी प्रीति महापात्रा के चुनावी मैदान में उतरने के कारण सिब्बल की राह मुश्किल मानी जा रही थी, लेकिन सिब्बल चुनाव जीतकर राज्यसभा पहुंचने में कामयाब रहे। इसके साथ ही बसपा ने सतीश चन्द्र मिश्रा और अशोक सिद्धार्थ को राज्यसभा का टिकट दिया गया था इस दोनों ने जीत हासिल की है। 
 
भाजपा के शिव प्रताप शुक्ला ने जीत हासिल की। उत्तराखंड से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप टम्टा चुनाव जीत गए हैं। कर्नाटक से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता निर्मला सीतारमण को भी जीत हासिल हुई है। 
 
राजस्थान में भी भाजपा की जीत : राजस्थान से राज्यसभा की चारों सीटें भाजपा ने जीत ली है। केन्द्रीय मंत्री वैकेया नायडू, भाजपा उम्मीदवारों के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, डुंगरपुर राजघराने के पूर्व सदस्य हर्षवर्धन सिंह और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत प्रबंधक राम कुमार वर्मा चुनाव जीत गए हैं। निर्दलीय मैदान में उतरे कमल मोरारका को हार का सामना करना पड़ा है। मोरारका को कांग्रेस का समर्थन माना जा रहा था।
 
उत्तराखंड और भाजपा के नतीजे : मध्यप्रदेश से दो सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार जीते। बीजेपी के एमजे अकबर और अनिल माधव दवे और कांग्रेस के विवेक तनखा चुनाव जीत गए।  झारखंड से बीजेपी के मुख्तार अब्बास नकवी जीते।  बीजेपी के महेश पोद्दार जीते। उन्हें 29 वोट मिले। जेएमएम के बसंत सोरेन को हार का सामना करना पड़ा। 81 में से 79 विधायकों ने मतदान किया। दो विधायक देवेन्द्र सिंह और चमरा लिंडा वोट नहीं डाल पाए। दूसरी वरीयता के आधार पर भाजपा दोनों सीटों पर जीती।
 
हरियाणा में निर्दलीय और भाजपा की जीत : हरियाणा में दोनों सीटों के नतीजे आ गए हैं। बीजेपी के बीरेंद्र सिंह ने जीत हासिल की। इसके साथ ही निर्दलीय उतरे सुभाष चंद्रा ने बीजेपी के समर्थन से जीत हासिल की। (भाषा)
ये भी पढ़ें
विवेक तन्खा जीते राज्यसभा चुनाव