शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. National news, online library, central government
Written By
Last Modified: बुधवार, 24 अगस्त 2016 (23:26 IST)

दृष्टि बाधित लोगों के लिए ऑनलाइन पुस्तकालय

दृष्टि बाधित लोगों के लिए ऑनलाइन पुस्तकालय - National news, online library, central government
नई दिल्ली। सरकार ने दृष्टि बाधित लोगों के लिए बुधवार को एक ऑनलाइन पुस्तकालय की शुरुआत की जिससे सुगम्य पुस्तकालय का नाम दिया गया है। इस पुस्तकालय में लोगों को दो लाख से ज्यादा पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। 
        
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां इस पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस अवसर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत और इसी मंत्रालय में राज्यमंत्री रामदास आठवले और कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद थे।      
       
प्रसाद ने कहा कि दिव्यांगों के लिए जीवन आसान करने के लिए डिजीटल प्रक्रिया अपनाई जा रही है। सरकार ने 100 वेबसाइटों को दिव्यांगों के अनुकूल बनाने की प्रक्रिया शुरू की है और 16 वेबसाइटों को दिव्यांगों के अनुरूप कर दिया गया है। 
      
गहलोत ने कहा कि सुगम्य भारत के अभियान के तहत छह लाख से ज्यादा दिव्यांगों को सहायक उपकरण दिए गए हैं और देशभर में 4000 शिविर आयोजित किए गए हैं। ब्रेल लिपि के 18 प्रिटिंग प्रेस लगाए गए हैं। 
 
जावडेकर ने कहा कि चित्रकूट में पहला दिव्यांग  विश्वविद्यालय खोला गया है। सुगम्‍य पुस्‍तकालय एक ऑनलाइन मंच है, जहां पर लोगों के लिए सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। इस पुस्‍तकालय में विविध विषयों और भाषाओं जानकारी उपलब्‍ध है। (वार्ता)