शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 9 जनवरी 2015 (10:43 IST)

मोदी ने सिरीसेना को दी जीत की बधाई

मोदी ने सिरीसेना को दी जीत की बधाई - Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत पर मैत्रीपाला सिरीसेना को फोन पर बधाई दी और उन्हें देश की शांति एवं विकास के लिए भारत की एकजुटता तथा सहायता का आश्वासन दिया।
 
मोदी ने कहा, 'मैंने मैत्रीपाला सिरीसेना से बात की और उन्हें बधाई दी। मैं श्रीलंका के लोगों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया पर मुबारकबाद देता हूं।'
 
प्रधानमंत्री ने कहा, 'एक घनिष्ठ मित्र और पड़ोसी के रूप में, श्रीलंका की शांति, विकास और समृद्धि के लिए भारत की एकजुटता तथा समर्थन दोहराया।'
 
श्रीलंका के राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे ने चुनाव परिणामों में विपक्षी उम्मीदवार सिरीसेना की बढ़त के साथ आज अपनी हार स्वीकार कर ली।
 
अंतिम परिणाम अभी घोषित किया जाना है। बढ़त को देखते हुए सिरीसेना के करीब चार लाख मतों से जीतने की उम्मीद है।
 
श्रीलंका के लोगों ने एक दशक की सबसे बड़ी राजनीतिक हलचल में कल राष्ट्रपति पद के कड़े मुकाबले में बड़ी संख्या में मतदान किया था। (भाषा)