गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. MS Dhoni may contest 2019 Lok Sabha elections
Written By
Last Modified: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (16:00 IST)

भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं एमएस धोनी...

भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं एमएस धोनी... - MS Dhoni may contest 2019 Lok Sabha elections
नई दिल्ली। एक तरफ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के 2019 का क्रिकेट विश्वकप खेलने की चर्चा है, वहीं एक खबर और सुर्खियां बटोर रही है। इस खबर के मुताबिक धोनी आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर झारखंड से चुनाव लड़ सकते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में से एक धोनी का क्रिकेट करियर अब ढलान पर है और फिलहाल वे सिर्फ वन-डे मैच ही खेल रहे हैं। इस बीच, मीडिया रिपोर्ट्‍स हैं कि भाजपा धोनी को झारखंड से 2019 के लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। बताया जा रहा है कि फिलहाल बातचीत का दौर जारी है। धोनी ने अभी इस बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।
 
दूसरी ओर एक और क्रिकेट गौतम गंभीर के भी भाजपा से चुनाव लड़ने की खबर है। बताया जा रहा है कि गंभीर को भाजपा दिल्ली की किसी सीट से चुनाव में उतार सकती है। बताया जाता है कि भाजपा इन दोनों ही खिलाड़ियों की लोकप्रियता को अपने पक्ष में भुनाना चाहती है। धोनी तो अपने प्रशंसकों के बीच पूरे देश में लोकप्रिय हैं।
 
हालांकि अभी लोकसभा चुनाव को लगभग छ: माह का समय शेष है। ऐसे में अभी से कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन ये दोनों खिलाड़ी यदि भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ते हैं तो निश्चित ही भगवा पार्टी को फायदा होगा।
ये भी पढ़ें
फुटबॉल सुब्रतो कप में 9 विदेशी टीमों सहित कुल 105 टीमें लेंगी हिस्सा