गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. MP, 5 Star, expense, 8 lakh rupee per day
Written By
Last Modified: बुधवार, 31 दिसंबर 2014 (16:55 IST)

सांसदों की 5 स्टार में मौजमस्ती, खर्च आठ लाख रुपए प्रतिदिन

सांसदों की 5 स्टार में मौजमस्ती, खर्च आठ लाख रुपए प्रतिदिन - MP, 5 Star, expense, 8 lakh rupee per day
एक तरफ जहां भारत की जीडीपी गर्त में हैं और प्रतिव्यक्ति आय दर बहुत कम हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार के सांसद और नेता जनता के उसी पैसे से मौज मना रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एनडीए सरकार के सांसद आजकल पब्लिक के पैसे पर खूब गुलछर्रे उड़ा रहे हैं।
 
एक आरटीआई रिपोर्ट के आधार पर एनडीए के 92 सांसद इस समय पांच सितारा होटलों में रह रहे हैं। हैरत की बात यह है कि इन सभी सांसदों को सरकारी फ्लैट दिए जाने के बावजूद ये 5 स्टार में रह रहे हैं।
 
5 स्टार में रहने का खर्च प्रतिदिन आठ लाख रुपए है। जिसमें मध्यप्रदेश के 6 भाजपा सांसद शामिल हैं। इन सांसदों की सूची लोकसभा सचिवालय ने एक आरटीआई के आधार पर दी। सरकार हर सांसद के ऐशो-आराम में सात हजार रुपए प्रति दिन खर्च कर रही है। यह तब देखने को मिल रहा है जब केन्द्र सरकार सार्वजनिक खर्च को कम करने के लिए कह रही है।