Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, जम्मू कश्मीर में मची तबाही, UP के 70 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Weather Update News : देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) ने 16 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, आगरा, नोएडा और वाराणसी समेत 70 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का अलर्ट है।
देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) ने 16 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, आगरा, नोएडा और वाराणसी समेत 70 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।
यहां भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा और बरेली समेत 70 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
दिल्ली में आज अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में आज मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार के अधिकांश हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर
जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और भूस्खलन से 2 दिनों में 24 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग लापता हैं। बारिश का कहर दूसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को पुंछ जिले में एक घर पर मलबा गिरने से परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में अभी खतरा टला नहीं है और अगले 48 घंटे भारी बारिश की आशंका के चलते खतरा बना है। इस बीच दूसरे दिन भी श्री अमरनाथ, माता वैष्णो देवी, रियासी में शिवखोड़ी और किश्तवाड़ में सरथल यात्राएं दूसरे दिन भी स्थगित रहीं।
कैसा है मध्य प्रदेश का मौसम?
लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश में राहतभरी बारिश शुरू हो चुकी है। राजधानी भोपाल, सीहोर, रायसेन जबलपुर के साथ-साथ अनूपपुर, बालाघाट, भिंड, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, ग्वालियर, मंडला, मुरैना, पन्ना, सागर, सिवनी, शहडोल, सीधी और उमरिया में बारिश हुई। मौसम विभाग ने जहां प्रदेश के पूर्व हिस्सों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं पश्चिमी हिस्सों में बारिश व तूफानी हवाओं का यलो अलर्ट है।

