मंगलवार, 13 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. mohan bhagwat says india will become a world leader and a hindu nation
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 11 जनवरी 2026 (08:30 IST)

400-500 वर्षों तक मुगलों का अत्याचार सहा, हिन्दू राष्ट्र बनकर रहेगा भारत, मथुरा में RSS मोहन भागवत का ऐलान

Announcement of RSS chief Mohan Bhagwat
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर संघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि आने वाले 20-30 साल में भारत विश्वगुरु बनेगा और हिन्दू राष्ट्र बनकर रहेगा। मीडिया खबरों के मुताबिक मोहन भागवत ने वृंदावन में सुदामा कुटी आश्रम द्वारा रामानन्दी सम्प्रदाय के प्रवर्तक रामानन्दाचार्य की 726वीं जयंती एवं सुदामा कुटी के संस्थापक संत सुदामा दास के वृंदावन आगमन के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में यह बात कही।
मंच पर साध्वी ऋतम्भरा, गीता मनीषी संत ज्ञानानन्द, नाभा पीठाधीश्वर महंत सुतीक्ष्ण दास, मणिराम छावनी अयोध्या के पीठाधीश्वर, पीपा पीठाधीश्वर बलराम दास, महंत राजेंद्र दास, कमल नयन दास, नेपाल से आए स्वामी रामकृष्ण दास, स्वामी सुदर्शन दास, स्वामी लाडली शरण दास, दिल्ली से आए कुमार स्वामी आदि संत मौजूद थे।
 
आएसएस प्रमुख ने कहा कि हिन्दू कभी दुश्मन के शौर्य, वीरता या बल के कारण नहीं पराजित हुआ। वह जब भी हारा, केवल आपसी फूट के कारण ही हारा लेकिन चिंता की बात नहीं। हमने 400-500 वर्षों तक मुगलों की दासता झेली, उनके अत्याचार सहे। परंतु सनातन फिर भी कमजोर नहीं पड़ा। उसे जितने कष्ट दिए गए, वह पहले से मजबूत होकर पुन: उठ खड़ा हुआ।
उन्होंने कहा कि इसीलिए मैं कहता हूं कि आने वाले बीस-तीस वर्षों में भारत विश्वगुरु बनकर सुख-शांति भरा जीवन देने वाला राष्ट्र बनेगा, हिन्दू राष्ट्र बनकर रहेगा। भारत का जन्म ही इसीलिए हुआ है और यह प्रयोजन हमारे सामने उपस्थित है। बस, इसके लिए हमारी तैयारी की देरी है। हमें उसके लिए एकजुट हो जाना चाहिए।  Edited by : Sudhir Sharma 
ये भी पढ़ें
Weather Update: भीषण ठंड की चपेट में उत्तर भारत, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत