गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Modi on Bal diwas
Written By
Last Updated :ब्रिसबेन , शुक्रवार, 14 नवंबर 2014 (12:15 IST)

मोदी ने दी जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि

मोदी ने दी जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि - Modi on Bal diwas
ब्रिसबेन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 125वीं जयंती पर भावभीनीं श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
मोदी ने अपने संदेश में कहा कि मैं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। स्वतंत्रता संग्राम में पंडित नेहरू के प्रयासों और देश के पहले प्रधानमंत्री के रुप में उनकी भूमिका का हम स्मरण करते हैं।

मोदी ने ट्‍वीट कर कहा कि मैंने क्यूयूटी पर युवा दोस्तों के साथ एक सेल्फी ली और उस पर लिखा... आज 14 नवंबर है, पंडित नेहरू का जन्मदिन। बच्चों को उनके जन्मदिन की बधाई।
 
मोदी जी-20 के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये चार दिनों के प्रवास पर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। वह  शिखर सम्मेलन के दौरान अनेक नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे।