शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Modi government changes gift policy
Written By
Last Updated : मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019 (16:52 IST)

दिवाली से पहले मोदी सरकार ने बदली तोहफा नीति, सरकारी कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा

दिवाली से पहले मोदी सरकार ने बदली तोहफा नीति, सरकारी कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा - Modi government changes gift policy
नई दिल्ली। दिवाली से पहले मोदी सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफे स्वीकार करने की वित्तीय सीमाओं को बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 3 गुना बढ़ोतरी कर इस सीमा में छूट दी गई है।
 
उन्होंने हाल में संशोधित किए गए नियमों का हवाला देते हुए बताया कि समूह ‘अ’ और ‘ब’ श्रेणियों के तहत आने वाले अधिकारियों को 5,000 रुपए से अधिक का तोहफा सरकार की मंजूरी के बिना नहीं स्वीकार करना चाहिए। इससे पहले कर्मचारियों के इन समूहों के लिए तोहफा स्वीकार करने की सीमा 1,500 रुपए थी।
 
इसी तरह समूह ‘स’ के कर्मचारी सरकार की मंजूरी लिए बिना अब 500 रुपए की बजाए 2,000 रुपए तक की भेंट स्वीकार कर सकते हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि सीमा में यह संशोधन तीन अखिल भारतीय सेवाओं- भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय डाक सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के लिए तय सीमा के बराबर लाने के लिए किया गया।