शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi
Written By
Last Updated : गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (10:53 IST)

मोदी ने चिकित्सक दिवस पर दी चिकित्सकों को बधाई

मोदी ने चिकित्सक दिवस पर दी चिकित्सकों को बधाई | Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'चिकित्सक दिवस' के अवसर पर सभी चिकित्सकों को बधाई दी और कहा कि भारत ने चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय काम किया है तथा दुनिया को स्वस्थ बनाने में योगदान दिया है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'चिकित्सक दिवस' पर सभी चिकित्सकों को मेरी शुभकामनाएं। चिकित्सा के क्षेत्र में भारत की प्रगति सराहनीय है। भारत ने दुनिया को स्वस्थ रखने में योगदान दिया है। हर साल 1 जुलाई राष्ट्रीय 'चिकित्सक दिवस' के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि है। यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
देश में कोविड-19 के 48,786 नए मामले, मृतकों की संख्या 4 लाख के करीब