1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. mira road attack zubair ansari kalma case
Last Updated :मुंबई , मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 (12:26 IST)

मीरा रोड दहला: दो गार्डों पर जानलेवा हमला, आरोपी ने पहले पूछा नाम और धर्म, फिर किया वार

mumbai mira road
Mumbai News: मुंबई के मीरा रोड इलाके में जुबैर अंसारी नाम के एक शख्स ने नया नगर इलाके में 2 हिंदू गार्डों पर हमला किया। दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने हमले से पहले कथित तौर पर गार्डों से उनका नाम और धर्म पूछा। इतना ही नहीं उन्हें कलमा पढ़ने को भी कहा गया था।
 
गार्डों ने जब कलमा पढ़ने से इनकार किया तो जुबैर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में राजकुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सुब्रतो सेन को पीठ में हल्की चोट आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जुबैर के घर से संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई है।
 
पुलिस को 27 अप्रैल को सुबह लगभग 4 बजे मीरा रोड नयानगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले नयानगर मीरा रोड ईस्ट स्थित योकार्ड अस्पताल के पीछे निर्माणाधीन अस्मिता ग्रेड मिशन भवन में सुरक्षा गार्ड्स पर हमला की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। नयानगर पुलिस स्टेशन में धारा 109, 118(2) और 196(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 

CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान

घटनास्थल से मिले CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान जैब जुबैर अंसारी (उम्र 31) के तौर पर ही हुई और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। हमलावर की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। मामले में आतंकी एंगल होने की संभावना के चलते केस को महाराष्ट्र ATS को ट्रांसफर किया गया। अब एटीएस इस मामले में जांच करेंगी। एटीएस इसे लोन वुल्फ अटैक के तौर पर देख रही है। आरोपी के रेडिक्लाइज होने का शक भी है।
 

राजकुमार मिश्रा की हालत गंभीर

घटना के बाद दोनों घायलों को वॉकहार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल राजकुमार मिश्रा की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और उन्हें ICU में रखा गया है। वहीं सुब्रतो की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें