मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Minimum temperature in Delhi is 5.4 degree Celsius
Written By
Last Updated : सोमवार, 3 जनवरी 2022 (12:34 IST)

दिल्ली में सर्द सुबह, न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस, AQI 389 रहा

दिल्ली में सर्द सुबह, न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस, AQI 389 रहा - Minimum temperature in Delhi is 5.4 degree Celsius
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह मौसम बेहद सर्द रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह 8.30 बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा।

 
दिल्ली में सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 389 रहा, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और न्यूनतम तापमान के 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
ये भी पढ़ें
Delhi में आबकारी नीति के खिलाफ प्रदर्शन, डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने कहा- बीजेपी बेवजह बना रही है मुद्दा, कालेधन पर लगेगी लगाम