गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. मिलिंद देवड़ा ने की केजरीवाल की तारीफ, माकन बोले- छोड़ सकते हैं कांग्रेस
Written By
Last Modified: सोमवार, 17 फ़रवरी 2020 (14:21 IST)

मिलिंद देवड़ा ने की केजरीवाल की तारीफ, माकन बोले- छोड़ सकते हैं कांग्रेस

Milind Deora | मिलिंद देवड़ा ने की केजरीवाल की तारीफ, माकन बोले- छोड़ सकते हैं कांग्रेस
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने दिल्ली में पिछले 5 साल में राजस्व दोगुना होने को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार की तारीफ की जिसके बाद अजय माकन सहित दिल्ली कांग्रेस के कई नेताओं ने उन पर निशाना साधा।
दरअसल, देवड़ा ने रविवार रात केजरीवाल के एक भाषण का संक्षिप्त वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया- 'एक ऐसी जानकारी शेयर कर रहा हूं जिससे कम ही लोग अवगत हैं।'
 
अरविंद केजरीवाल सरकार ने पिछले 5 साल में राजस्व को दोगुना कर दिया है और अब यह 60 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। दिल्ली अब भारत का आर्थिक रूप से सबसे सक्षम राज्य बन रहा है। देवड़ा के इस ट्वीट को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रीट्वीट भी किया।
 
उनकी टिप्पणी पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने कड़ी आपत्ति जताई और कुछ आंकड़े रखते हुए कहा कि भाई, अगर आपको कांग्रेस पार्टी छोड़नी है, तो छोड़ सकते हैं। इसके बाद आप आधा-अधूरे तथ्यों का प्रचार करें।
 
पूर्व विधायक अलका लांबा ने भी देवड़ा पर निशाना साधते हुए कहा कि 'पहले पिताजी के नाम से पार्टी में आओ, फिर बैठे-बैठे टिकट पाओ, कांग्रेस की लहर में पहली बार में ही केंद्रीय मंत्री भी बन जाओ। जब अपने-अपने दम पर लड़ने की बात आए तो हार जाओ, पार्टी में पद की लड़ाई लड़ो, फिर पार्टी को गलियाते हुए दूसरों के गुणगान में गिटार हाथ में लेकर बजाते रहो।'
ये भी पढ़ें
दिल्ली में पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश ढेर