मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mayawati on CAA
Written By
Last Modified: बुधवार, 15 जनवरी 2020 (10:42 IST)

मायावती का बड़ा बयान, देश में भय एवं तनाव का माहौल

मायावती का बड़ा बयान, देश में भय एवं तनाव का माहौल - Mayawati on CAA
लखनऊ। भाजपा और कांग्रेस पर घिनौनी राजनीति करने और एक ही थाली के चट्टे बट्टे होने का आरोप लगाते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि देश में भय और तनाव का माहौल है।
 
उन्होंने कहा कि देश की स्थिति कांग्रेस के समय से भी ज्यादा खराब हो गई है। भाजपा उससे भी दो कदम आगे है। देश की अर्थव्यवस्था खराब हो गई है और तनाव तथा भय का माहौल है।
 
अपने 64वें जन्मदिन पर पत्रकारों से बात करते हुए मायावती ने कहा कि बसपा अनुशासित एवं कैडर आधारित पार्टी है जो शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में विश्वास रखती है, इसलिए हमारे कार्यकर्ता संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करने के लिए सड़कों पर नहीं उतरे। हमारी पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा में इसका विरोध किया और इसके विरोध में मतदान भी किया।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस झूठ की घिनौनी राजनीति कर रही हैं। देश में डर और तनाव का माहौल है। भाजपा को अपने विकास के वादे पर काम करना चाहिए। भाजपा कांग्रेस के नक्शे कदम पर चल रही है।
 
उन्होंने कहा कि CAA उन सभी समुदाय के लोगों पर लागू होना चाहिए, जिन पर जुल्म-ज्यादती हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश भर में अशांति और कानून व्यवस्था बिगड़ गई है, जो राष्ट्रीय चिंता का विषय है।
 
ये भी पढ़ें
राज्यसभा चुनाव से पहले ‘डिनर डिप्लोमेसी’ से सिंधिया का शक्ति प्रदर्शन