मौलाना जरजिस अंसारी के श्रीकृष्ण पर विवादित बयान से बवाल, बोले- '5 वक्त की नमाज पढ़ते थे'; हिंदू संगठनों में आक्रोश
उत्तर प्रदेश के मौलाना जरजिस अंसारी ने एक विवादित बयान देते हुए भगवान श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताया है। उन्होंने दावा किया कि श्रीकृष्ण 5 वक्त की नमाज पढ़ते थे। उन्होंने कहा कि भगवान राम और कृष्ण ने इस्लाम को प्रमोट भी किया है। बयान पर बवाल मच गया। कई हिंदू संगठनों ने मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ALSO READ: क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा
वायरल वीडियो 23 जून को झारखंड का बताया जा रहा है। इस दौरान मौलाना जरजिस अंसारी ने अपनी तकरीर के दौरान श्रीमद्भगवद्गीता के एक श्लोक का 'गलत अर्थ' निकालकर अपनी बात को साबित करने की कोशिश भी की।
मौलाना जरजिस अंसारी ने कहा, 'हमारे भाई, अगर बुरा न मानें, तो कृष्ण जी भी पांचों वक्त की नमाज पढ़ा करते थे. यकीन न आए तो श्रीमद्भगवद्गीता के छठे अध्याय का 10वां श्लोक देख लीजिए- योगी युञ्जीत सततमात्मानं एकाकी… जिसमें कृष्ण जी अर्जुन से कह रहे हैं कि हे अर्जुन, ईश्वर की पूजा करो तो पूरे शरीर का योग करो। यानी पूजा सिर्फ खड़े होकर नहीं, बल्कि पूरे शरीर के साथ होनी चाहिए।' ALSO READ: सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, संसद मार्च में साथ चलने की अपील, आज जंतर-मंतर पहुंचेंगे केजरीवाल
उन्होंने कहा कि मौलाना ने आगे कहा, 'आज हिंदू धर्म में चले जाइए, लोग सिर्फ ऐसे हाथ उठाएंगे- ओम नमः शिवाय, बस हो गई पूजा। ये हिंदू-मुस्लिम का विषय नहीं है. अगर ये अपनी किताबें पढ़ लें। योगी जी बड़े भक्त बनते हैं राम के और अगर अपनी किताबें पढ़ लें, तो यकीन मानिए इस्लाम से इस्लाम से मोहब्बत करने लगेंगे।
क्या है श्लोक का वास्तविक अर्थ?
योगी युञ्जित सततमात्मानं रहसि स्थितः | एकाकी यतचित्तात्मा निराशिरपरिग्रह: || श्रीमद्भगवद्गीता के छठवें अध्याय के 10वें श्लोक में श्रीकृष्ण जी अर्जुन को योग साधना का संदेश दे रहे हैं। इसका अर्थ है एकांत में स्थित अकेला, चित्त और आत्मा को वश में किए, हुए, कामना रहित, सामग्री के बोझ से रहित योगी अपने आपको सदा एकाग्र करता रहे।
बयान पर बवाल
मौलाना के बयान पर बवाल मच गया। संतो का कहना है कि सभी धर्म को जन्म देने वाले भगवान श्री कृष्णा है। वह मुस्लिम कैसे हो सकते हैं। लोगों ने बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब हम मौलाना को बताएंगे धर्म ग्रंथ में क्या लिखा है।

