बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Man entered CM Mamta Banerjee house by climbing a wall
Written By
Last Updated : रविवार, 3 जुलाई 2022 (15:59 IST)

दीवार फांदकर सीएम ममता बनर्जी के घर में घुसा शख्स, रातभर रहा अंदर

दीवार फांदकर सीएम ममता बनर्जी के घर में घुसा शख्स, रातभर रहा अंदर - Man entered CM Mamta Banerjee house by climbing a wall
कोलकाता, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के आवास में एक शख्‍स के घुस जाने की खबर है। खबर के बाद हलचल मच गई। यह घटना कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता के घर की बताई जा रही है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति दीवार फांदकर मुख्यमंत्री निवास में घुस गया था। हालांकि शख्‍स किस इरादे से सीएम के घर में घुसा इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

चौंकाने वाली बात यह है कि वह पूरी रात घर के अंदर ही रहा। सुबह के समय जब पुलिसवालों की निगाह उस पर पड़ी तो उसे गिरफ्तार किया गया। अफसरों के मुताबिक इस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीएम की सुरक्षा में सेंध की बात सामने आने पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अब पुलिस इस जांच में जुटी हैं कि आखिर इस शख्स ने जेड श्रेणी की सुरक्षा में सेंध कैसे लगाई। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इसके साथ ही सुरक्षा में सेंध लगाने के पीछे इरादे के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि घर के अंदर घुसने वाला शख्स या तो चोर है, या फिर दिमागी रूप से ठीक नहीं है। हालांकि पुलिस अभी विभिन्न कोणों से जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान में नकदी संकट, व्यापार घाटा बढ़कर 48.66 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर