शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mamata Banerjee in Delhi made serious allegations against the Election Commission and the BJP regarding SIR.
Last Modified: मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026 (11:50 IST)

SIR पर दिल्ली में ममता बनर्जी की मोर्चेबंदी, CEC पर गंभीर आरोप, पश्चिम बंगाल में एक्शन में ED

Mamta Banerjee on CEC
चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर शुरु हुई सियासी लड़ाई अब कोलकाता से निकलकर दिल्ली पहुंच गई है। SIR पर दिल्ली में ममता की मोर्चेबंदी के बीच मंगलवार को बंगाल में ईडी एक्शन में दिखाई दी और राज्य में 12 से अधिक स्थानों पर छापा मारा। कोयला घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ईडी की टीम ने आज कोलकाता, दुर्गापुर, आसनसोल सहित कई स्थानों पर कार्रवाई की हैं। वहीं ममता बनर्जी ने बंगाल पुलिस को दिल्ली बुला लिया है।

राज्य में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले SIR को लेकर बेहद हमलावर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब दिल्ली में आ डटी है। SIR में गड़बड़ियों को लेकर ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी का  एक प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिला। सीईसी के साथ ममता बनर्जी की यह बैठक भी विवादों में रही। ममता बनर्जी अपने साथ ऐसे 13 लोगों को लेकर भी पहुंची जिन्हें SIR में मृत घोषित कर दिया गया ह।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ बैठक में दोनों पक्षों के बीच तनातनी इतनी बढ़ी की ममता बनर्जी बैठक बीच में छोड़कर बाहर निकल गई। इसके बाद ममता बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगा दिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि जानबूझकर सिर्फ पश्चिम बंगाल को ही क्यों टारगेट किया जा रहा है। ममता ने आरोप लगाया कि SIR में बंगाल 58 लाख लोगों के नाम काट दिए गए है। ममता बनर्जी ने सीईडी ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाया। ममता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने मतदाताओं के नाम काटे जाने का मुद्दा उठाया, तो CEC ने उनकी बात सुनने के बजाय फाइलें फेंक दीं और कहा मैं यहाँ आपकी बात सुनने नहीं बैठा हूँ।

इधर बंगाल से लेकर दिल्ली तक बढ़ते टकराव के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल पुलिस को दिल्ली बुला लिया है। इस बीच दिल्ली में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की दिल्ली में बंग भवन के बाहर पुलिस वालों से तीखी बहस भी हुई है। ममता ने बंग भवन के बाहर दिल्ली पुलिस की भारी तैनाती पर नाराजगी जताई है। ममता ने आरोप लगाया कि बंग भवन में ठहरे बंगाल के लोगों को दिल्ली पुलिस द्वारा धमकाया जा रहा है। वहीं दिल्ली पुलिस ने ममता के आरोपों को खारिज कर दिया है और स्पष्ट किया है कि कोई पुलिसकर्मी बंग भवन के अंदर नहीं घुसा है और बंग भवन के बाहर  सिर्फ प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा की गई है।
ये भी पढ़ें
LIVE: ट्रेड डील पर संसद मेें विपक्ष पर जेपी नड्‍डा का हमला, जानिए क्या कहा?