शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Mahashweta devi passes away
Written By
Last Updated : गुरुवार, 28 जुलाई 2016 (16:08 IST)

प्रख्यात लेखिका महाश्वेता देवी का निधन

प्रख्यात लेखिका महाश्वेता देवी का निधन - Mahashweta devi passes away
सामाजिक कार्यकर्ता और सुविख्यात लेखिका महाश्वेता देवी का निधन हो गया। उन्होंने कोलकाता के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 91 साल की थीं। डॉक्टर ने बताया कि 91 वर्षीया लेखिका पर पिछले सप्ताह उपचार का असर दिख रहा था, लेकिन रविवार के बाद उनकी हालत में गिरावट आई।

रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित लेखिका कई तरह की बीमारियों से जूझ रही थीं और जुलाई की शुरुआत में हालत बिगड़ने के बाद उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था। महाश्वेता देवी का यहां के एक अस्पताल में विगत दो महीने से इलाज चल रहा था। साल 1996 में उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
ये भी पढ़ें
दाल-सब्जी की कीमतें कब कम होंगी मोदी जी:- राहुल गाधी