मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Maharaja Shivaji memorial,
Written By
Last Modified: शनिवार, 24 दिसंबर 2016 (17:00 IST)

छत्रपति शिवाजी स्मारक की दस खास बातें

छत्रपति शिवाजी स्मारक की दस खास बातें - Maharaja Shivaji memorial,
प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी मुंबई तट पर अरब सागर में एक द्वीप पर छत्रपति शिवाजी स्मारक की आधारशिला रखी। आइए जानते हैं इस स्मारक की दस खास बातें- 
1. ये स्मारक करीब 13 हेक्टेयर के चट्टान पर होगा।
2. हाई टाइड के समय भी यह चट्टान पानी से 2-3 मीटर ऊपर रहती है।  
3. इस स्मारक में शिवाजी महाराज का जो पुतला होगा। जिसकी ऊंचाई घोड़े समेत 192 मीटर है। 
4.  घोड़े पर बैठे हुए छत्रपती शिवाजी महाराज के पुतले की उंचाई 114.4 मीटर है।
5.  यहां एक समय में 10 हजार लोग एक साथ घूम सकते हैं। 
6. स्मारक पर एक एम्पीथिएटर, मंदिर, फुड कोर्ट, लायब्रेरी, ऑडियो गायडेड टूर, थ्री डी-फोर डी फिल्म, एक्वारियम  जैसी सुविधाएं होंगी।
7. इस स्मारक पर शिवाजी के इतिहास के ऑडियो-विजुअल कई भाषाओं में पर्यटकों को दिखाए जाएंगे।
8. राजभवन के किनारे से 1.5 किलोमीटर दूर यह स्मारक चट्टानों पर बनाया जाएगा।
9. गिरगांव चौपाटी से स्पीड बोट से 10 मिनट और सादा इंजन बोट से 20 मिनट में वहां पहुंचा जा सकता है।
10. ‘शिवाजी स्मारक’ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे लंबा स्मारक होगा। एक अनुमान के अनुसार इस परियोजना से करीब 3500 मछुआरे प्रभावित होंगे।
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान को 'नाइट विजन' उपकरण बेचे जाने को मंजूरी