1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. mahant-dinendra-das-expelled-nirmohi-akhada-ram-mandir-trust-membership-at-risk

महंत दिनेन्द्र दास निर्मोही अखाड़े से बेदखल, जा सकती हैं राम मंदिर ट्रस्ट की सदस्यता

mahant dinendra das
mahant dinendra das expelled nirmohi akhada: ​श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के सदस्य और निर्मोही अखाड़े के महंत दिनेन्द्र दास को अखाड़े के महंत पद से हटा दिया गया है। इसके चलते अब उनके राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सदस्यता से भी बाहर होने की प्रबल संभावना बन गई है। दरअसल, जब वे अखाड़े के ही महंत नहीं रहे तो ऐसी स्थिति में ट्रस्ट से भी उनकी सदस्यता जाना लगभग तय है। 

क्यों हटाया गया महंत दिनेन्द्र दास को?

​निर्मोही अखाड़े का केस देख रहे अधिवक्ता तरुणजीत वर्मा (दिवंगत अधिवक्ता रणजीत लाल वर्मा के सुपुत्र) ने एक विशेष बातचीत में बताया कि 5 जुलाई को दिल्ली में आयोजित पंचों की बैठक में महंत दिनेन्द्र दास को पद से हटाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया था। पंचों की सहमति और हस्ताक्षर पत्र के बाद यह कार्रवाई की गई। ALSO READ: अयोध्या में कार से 3.5 क्विंटल चांदी और भारी मात्रा में सोना जब्त!
 
​कार्यवाहक महंत की नियुक्ति : महंत दिनेन्द्र दास के स्थान पर डाकोर के महाराज श्री पंच रामानंदी को (जो निर्मोही अखाड़े के सरपंच हैं) अखाड़े का कार्यवाहक महंत (सर्वहाकार) बनाया गया है। महंत दिनेन्द्र दास पर पंच-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने, पंचों को तवज्जो न देने और अपनी मनमानी करने के गंभीर आरोप हैं। ALSO READ: अयोध्या ​राम मंदिर में नई समस्या! 23 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा

​ट्रस्ट से भी होगी छुट्टी!

अधिवक्ता वर्मा के अनुसार, निर्मोही अखाड़ा 1934 से ही राम जन्मभूमि मामले की अदालती लड़ाई लड़ रहा था। सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद अखाड़े का प्रतिनिधित्व करने के लिए महंत दिनेन्द्र दास को राम मंदिर ट्रस्ट में जगह मिली थी। चूंकि अब वे अखाड़े के महंत नहीं रहे, इसलिए जल्द ही ट्रस्ट में प्रतिनिधित्व के लिए अखाड़ा नए सदस्यों के नामों की सूची भेजेगा। तब तक वे केवल नाममात्र के लिए सदस्य बने रहेंगे।

​दिनेन्द्र दास ने दावों को किया खारिज

​दूसरी ओर, महंत दिनेन्द्र दास ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों और अखाड़े से हटाए जाने की खबर का पूरी तरह से खंडन किया है। उनका कहना है कि उन्हें दिल्ली में 5 जुलाई को हुई किसी भी पंचायती बैठक की कोई जानकारी नहीं है।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: जंतर मंतर से संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, दिल्ली पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले