गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Live Updates : PM Modi Diwali in naushera with soldiers
Written By
Last Updated : गुरुवार, 4 नवंबर 2021 (12:57 IST)

Live Updates : जवानों संग पीएम मोदी की दिवाली, कहा- जो ना कभी रुका है, ना झुका है, वह नौशेरा है...

Live Updates : जवानों संग पीएम मोदी की दिवाली, कहा- जो ना कभी रुका है, ना झुका है, वह नौशेरा है... - Live Updates : PM Modi Diwali in naushera with soldiers
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाने की अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए दीपों के उत्सव के अवसर पर गुरुवार को जम्मू- कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में जवानों से मुलाकात की। पल-पल की जानकारी...


12:53 PM, 4th Nov
-पीएम मोदी ने जवानों को खिलाई मिठाई।
-उन्होंने पूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया।
 
-इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को याद किया।


12:11 PM, 4th Nov
-पीएम मोदी ने कहा- जो ना कभी रूका है, ना झुका है, वह नौशेरा है।
-नौशेरा के शेरों ने हमेशा दुश्मनों की साजिश को नाकाम किया।

12:08 PM, 4th Nov
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नौशेरा ने दुश्मनों को हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया।
-आप सब वीरता के जीते जागते सबूत।
-आप मां भारती के सुरक्षा कवच है।
-हर किसी को देश की सुरक्षा का सौभाग्य नहीं मिलता।
-दिवाली पर 130 करोड़ देशवासियों की शुभकामनाएं लाया हूं।

12:05 PM, 4th Nov
-पीएम मोदी ने जवानों से कहा, आपसे नई ऊर्जा लेकर जाऊगा।
-आपकी वजह से देश चैन की नींद सोता है।
-2014 से हर दिवाली आपके साथ बिताई। 
-अपने परिवार को बीच दिवाली मनाने आया हूं।

12:03 PM, 4th Nov
पीएम मोदी ने जम्मू- कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में जवानों से मुलाकात की
ये भी पढ़ें
पीएम मोदी ने नौशेरा में जवानों संग मनाई दिवाली, याद आई सर्जिकल स्ट्राइक