शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. LIC shares fall on the 5th day
Written By
Last Modified: सोमवार, 6 जून 2022 (23:20 IST)

LIC शेयर में 5वें दिन गिरावट, बाजार पूंजीकरण 5 लाख करोड़ से नीचे

LIC शेयर में 5वें दिन गिरावट, बाजार पूंजीकरण 5 लाख करोड़ से नीचे - LIC shares fall on the 5th day
नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयर में सोमवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट रही और यह करीब 3 प्रतिशत टूट गया। इसके साथ कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5 लाख करोड़ रुपए से नीचे आ गया है।

बीएसई में कंपनी का शेयर 2.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 777.40 रुपए पर आ गया। कारोबार के दौरान यह 3.10 प्रतिशत लुढ़ककर 775.40 रुपए तक नीचे आया था। यह सूचीबद्ध होने के बाद शेयर का सबसे निचला स्तर है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में यह 2.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 776.50 रुपए पर बंद हुआ। इस गिरावट के साथ बीएसई में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,91,705.32 करोड़ रुपए रहा। एलआईसी के शेयर में पिछले पांच दिन से गिरावट जारी है। इस दौरान यह 7.12 प्रतिशत नीचे आ चुका है।

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी 17 मई को सूचीबद्ध हुई थी। कंपनी का शेयर आठ प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ था।(भाषा) 
ये भी पढ़ें
उत्तराखंड बस हादसे के बाद शोक में डूबा पन्ना, पीड़ित‌ परिवारों के घर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा