गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Kumbh Mela on Unesco list is matter of pride:PM Modi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (14:29 IST)

कुंभ मेले को यूनेस्को की मान्यता मिलना गर्व का विषय : मोदी

कुंभ मेले को यूनेस्को की मान्यता मिलना गर्व का विषय : मोदी - Kumbh Mela on Unesco list is matter of pride:PM Modi
नई दिल्ली। यूनेस्को द्वारा भारत के कुंभ मेले को 'मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर' के रूप में मान्यता देने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह भारत के लिए बहुत खुशी और गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि यह भारत के लिए बहुत खुशी और गर्व का विषय है।
 
उल्लेखनीय है कि यूनेस्को ने भारत के कुंभ मेले को 'मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर' के रूप में मान्यता दी है, जो इस आध्यात्मिक महोत्सव की बड़ी स्वीकार्यता है। कुंभ मेले को दुनिया के सबसे बड़ा महोत्सव माना जाता है।
 
गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने कहा था कि कुंभ मेले को इस प्रकार की मान्यता यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण संबंधी अंतरसरकारी समिति ने प्रदान की। कुंभ मेले को 'मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर' की प्रतिनिधि सूची में शामिल करने का निर्णय दक्षिण कोरिया के जेजू में हुए अपने 12वें सत्र में लिया गया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
स्मार्टसिटी योजना : जनवरी में शामिल होंगे और 10 शहर