शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Kumar Vishwas may join BJP; wants to contest from Sahibabad
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 18 जनवरी 2017 (11:59 IST)

बड़ी खबर, भाजपा में शामिल हो सकते हैं कुमार विश्वास!

बड़ी खबर, भाजपा में शामिल हो सकते हैं कुमार विश्वास! । Kumar Vishwas may join BJP - Kumar Vishwas may join BJP; wants to contest from Sahibabad
इस बार का उत्तर प्रदेश चुनाव रोचक होने वाला है। एक ओर जहां समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन होने को है वहीं, कई लोग दल बदल रहे हैं। इस बीच खबर है कि आम आदमी पार्टी के बड़े नेता कुमार विश्वास भाजपा में शामिल होकर साहिबाबाद की सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि कुमार विश्वास ने इस खबर का खंडन किया है।
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक आप के नेता कुमार विश्वास भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि विश्वास को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतारा भी जा सकता है। विश्वास साहिबाबाद की सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। फिलहाल इस सीट पर भाजपा से गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह की नजर है।
 
हालांकि इस बारे में कुमार विश्वास का अभी तक कोई बयान नहीं आया है लेकिन अंग्रेजी अखबार इकॉनमिक टाइम्स के अनुसार भाजपा और विश्वास के बीच कुछ मुद्दों पर बातचीत होने के बाद इसका ऐलान किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि विश्वास और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मुलाकात लखनऊ स्थित भाजपा कार्यलय में हो सकती है और जल्द ही बड़ी घोषणा हो सकती है।
 
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी इस तरह की खबरें आई थी, लेकिन विश्वास ने बाद में उन खबरों का खंडन कर दिया था। 
 
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके कुमार विश्वास का नाम पंजाब विधानसभा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से भी गायब है, ऐसे में इस संभावना को बल मिल रहा है कि पार्टी में कुमार विश्वास को उपेक्षित किया जा रहा है। हालांकि इस विवाद के सामने आते ही आप के प्रवक्ता और पंजाब के प्रभारी संजय सिंह ने इसे खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि विश्वास को लेकर पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। कुमार विश्वास गोवा में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। लेकिन गोवा में भी विश्वास पिछले साल दिसंबर के बाद से नजर नहीं आए।
 
माना जा रहा है कि आप विश्वास को साइड लाइन कर रही है। इसलिए विश्वास अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए भाजपा का सहारा ले सकते हैं।