सम्बंधित जानकारी
- फर्जी वकीलों पर SC हुआ सख्त, CJI सूर्यकांत ने जताई नाराजगी, बोले- हजारों काला कोट पहने घूम रहे...
- भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदुओं को मिला पूजा का अधिकार
- दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हाहाकार, लेकिन भारत में वृद्धि सबसे कम; जानें अमित मालवीय के चौंकाने वाले आंकड़े
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा
- Weather Update : तेजी से बदल रहा मौसम, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कब आएगा मानसून?
किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, संसद में बिना बताए करते हैं यात्रा
केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश यात्राओं पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी संसद में बिना बताए विदेश यात्रा करते हैं। उनका बगैर सूचना दिए विदेश यात्रा करना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार, लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय को यात्रा के बारे में 3 सप्ताह पहले सूचना देना जरूरी है।
रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी पर बहुत गंभीर सवाल उठा है। सभी भारतीयों को भारत के नियम और कानून मानने पड़ेंगे। सांसदों को तो नियम के साथ ही काम करना पड़ता है। अगर किसी सांसद को विदेश दौरे पर जाना हो तो राज्यसभा सचिव, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय को सूचना देनी होती है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सबसे बड़ी समस्या है कि वे जब भी विदेश दौरे पर जाते हैं तो कभी खबर नहीं करते हैं। मैं मानता हूं कि कांग्रेस पार्टी को पूरे देश के सामने जवाब देने की जरूरत है। मैं राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से अनुरोध करता हूं कि वे तत्काल जानकारी दें।
क्या थे संबित पात्रा के आरोप
भाजपा नेता संबित पात्रा ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 2004 से 2026 तक उनकी विदेश यात्रा पर करीब 60 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। उन्होंने सवाल किया कि राहुल को विदेश यात्रा के लिए कौन फंडिंग करता है?
भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी लगभग 22 वर्षों से निर्वाचित पद पर हैं। इन वर्षों में वे कई बार विदेश गए। आधिकारिक तौर पर उनकी 54 विदेश यात्राएं बनती हैं। ये दौरे सार्वजनिक हैं लेकिन इनकी फंडिंग सार्वजनिक नहीं है। उनकी हर विदेश यात्रा में करीब 3-4 लोगों ने उनके साथ यात्रा की है। उनकी विदेश यात्राओं का कुल खर्चा 60 करोड़ रुपए का रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारे पास राहुल गांधी के 2013-14 से 2022-23 की आमदनी की डिटेल है। 10 वर्षों में राहुल गांधी की आमदनी 11 करोड़ रुपए थी। 11 करोड़ की आमदनी में राहुल गांधी ने 60 करोड़ रुपए का खर्च किया है।
edited by : Nrapendra Gupta
