गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kejriwal says, Thanks to Kumar Vishwas to caught an terrorist
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (12:24 IST)

केजरीवाल का कुमार विश्वास पर तंज, इस कवि का शुक्रिया जिसने आतंकी पकड़ लिया

केजरीवाल का कुमार विश्वास पर तंज, इस कवि का शुक्रिया जिसने आतंकी पकड़ लिया - Kejriwal says, Thanks to Kumar Vishwas to caught an terrorist
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल ने कुमार विश्वास पर तंज कसते हुए कहा कि इस कवि का शुक्रिया जिसने आतंकी पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भगतसिंह को आतंकवादी बोला था, 100 साल बाद भगत सिंह के चेले को लोग आतंकी बोल रहे हैं। मेरे खिलाफ NIA में FIR की तैयारी हो रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी सभी कह रहे हैं कि पिछले 10 साल से केजरीवाल देश के 2 टुकड़े करने की योजना बना रहा है। ये हो सकता है क्या? 10 साल में 3 साल कांग्रेस सरकार थी, 7 साल से भाजपा सरकार है, इनकी सिक्योरिटी एजेंसी क्या कर रही थी, ये लोग सो रहे थे क्या?
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आतंकी हूं तो मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने खुद को स्वीट आतंकी बताते हुए कहा कि मैं पहला ऐसा आतंकी हूं जो अस्पताल बनवाता है।
 
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को हराने के लिए और भगवंत मान को CM बनने से रोकने के लिए सारे भ्रष्टाचारी इकट्ठे हो गए हैं। 70 साल से सारी पार्टियों ने पंजाब को लूटा है।