गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. केजरीवाल बोले, संकल्प लें कि निर्भया जैसा कांड दोबारा न होने देंगे
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (09:45 IST)

केजरीवाल बोले, संकल्प लें कि निर्भया जैसा कांड दोबारा न होने देंगे

Arvind Kejriwal | केजरीवाल बोले, संकल्प लें कि निर्भया जैसा कांड दोबारा न होने देंगे
नई दिल्ली। निर्भया मामले के चारों दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद कुछ घंटे बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि आज का दिन यह संकल्प लेने का दिन है कि हम अब और कोई निर्भया कांड नहीं होने देंगे।
केजरीवाल ने ट्वीट कर पुलिस, अदालत, राज्यों और केंद्र सरकार के एकसाथ आने और सिस्टम की खामियों को दूर करने का संकल्प लेने की बात कही।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि 7 साल बाद आज निर्भया के दोषियों को फांसी हुई। आज संकल्प लेने का दिन है कि अब दूसरा निर्भया मामला नहीं होने देंगे। पुलिस, अदालत, राज्य सरकार, केंद्र सरकार सबको संकल्प लेना है कि हम सब मिलकर सिस्टम की खामियों को दूर करेंगे और भविष्य में किसी बेटी के साथ ऐसा नहीं होने देंगे।
गौरतलब है कि पूरे देश की आत्मा को झकझोर देने वाले इस मामले के चारों दोषियों मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को शुक्रवार सुबह 5.30 बजे तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई।
ये भी पढ़ें
Corona virus: फिरोजपुर रेल मंडल ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में ट्रेनें रद्द कीं