शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kejriwal oath taking ceremony : Ramleela maidan full of posters
Written By
Last Updated : रविवार, 16 फ़रवरी 2020 (09:23 IST)

केजरीवाल का शपथ ग्रहण समारोह: रामलीला मैदान में लगे पोस्टर 'नायक 2 इज बेक अगैन'

केजरीवाल का शपथ ग्रहण समारोह: रामलीला मैदान में लगे पोस्टर 'नायक 2 इज बेक अगैन' - Kejriwal oath taking ceremony : Ramleela maidan full of posters
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में तीसरी बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। रामलीला मैदान केजरीवाल के पोस्टरों से पट गया है। इनमें से कुछ पोस्टरों में कहा गया है कि नायक 2 इज बेक अगैन।

पोस्टर में केजरीवाल फिल्म अभिनेता अनिल कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। नायक नामक फिल्म के हीरो अनिल कपूर थे। इस पर लोगों का कहना है कि फिल्में वास्तविकता से अलग होती है। इस लिहाज से असली नायक तो अरविंद केजरीवाल ही है।
 
रामलीला ग्राउंड अरविंद केजरीवाल की शपथ के लिए सजकर तैयार है, मैदान में करीब 45 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 1 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। 
 
शपथ ग्रहण समारोह में पूरी दिल्ली को आमंत्रित किया गया है। अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्लीवालों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनके शपथ समारोह में पहुंचे। 
 
समारोह 16 फरवरी को दोपहर सवा 12 बजे होगा। अरविंद केजरीवाल के साथ उनके 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेगें। ये सभी केजरीवाल की पिछली सरकार में भी मंत्री रहे थे।
 
उल्लेखनीय है कि आप ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 62 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि भाजपा ने आठ सीटें जीतीं। कांग्रेस लगातार दूसरी बार खाता खोलने में नाकाम रही।
 
ये भी पढ़ें
Corona Virus का कहर, चीन में 1600 से ज्यादा की मौत, जापानी क्रूज पर 355 संक्रमित