शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kejriwal attacks election commission and BJP on MCD election
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (12:39 IST)

MCD चुनाव टालने से भड़के केजरीवाल, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

MCD चुनाव टालने से भड़के केजरीवाल, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप - Kejriwal attacks election commission and BJP on MCD election
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में MCD चुनाव टालने से बेहद नाराज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हार के डर से चुनाव टाला जा रहा है। चुनाव टालने से लोकतंत्र कमजोर होता है।
 
केजरीवाल ने कहा कि आप की लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का केंद्र सरकार के सामने झुकना गलत है। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। अगर चुनाव आयोग कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा। 
 
उल्लेखनीय है कि राज्य चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार ने कुछ ऐसे मुद्दे उठाए हैं जिनकी कानूनी रूप से जांच किया जाना बाकी है। ऐसे में हम अभी एमसीडी चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं कर पाएंगे। हमें कुछ और दिन लगेंगे। हमें 18 मई से पहले चुनाव कराना है।
 
साल 2017 में तीनों नगर निगमों- उत्तरी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली नगर निगम, और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के चुनाव 23 अप्रैल को संपन्न हुए थे।
 
ये भी पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शानदार मौका, सिर्फ 1 रुपए में घर लाएं स्कूटी