शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. kartavya path : name of rajpath in changing
Written By
Last Updated : मंगलवार, 6 सितम्बर 2022 (11:53 IST)

Kartavya Path: बदल रहा है राजपथ का नाम, TMC सांसद महुआ मोइत्रा नाराज

Kartavya Path: बदल रहा है राजपथ का नाम, TMC सांसद महुआ मोइत्रा नाराज - kartavya path : name of rajpath in changing
नई दिल्ली। NDMC ने 7 सितंबर को एक विशेष बैठक बुलाई है। इसमें राजपथ का नाम बदलने के प्रस्ताव को परिषद के सामने रखा जाएगा। यह बैठक राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर कर्तव्यपथ करने के उद्देश्य से ही बुलाई है। कांग्रेस ने राजपथ का नाम बदलने का समर्थन किया है वहीं तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा इस पर नाराज दिखाई दे रही है।
 
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया, यह क्या हो रहा है? क्या भाजपा ने हमारी संस्कृति को बदलने का अपना एक मात्र कर्तव्य बना लिया है। क्या उनके महापाप और पागलपन में हमारी विरासत का इतिहास फिर से लिखा जाएगा?
 
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसे राजपथ का नाम बदलकर 'राजधर्म पथ' करना चाहिए था, जिससे अटल बिहारी वाजपेयी जी की आत्मा को शांति मिलती।

वहीं दूसरी तरफ पार्टी के ही नेता मिलिंद देवड़ा ने सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कार्तव्य पथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर की ओर जाने वाली सड़क का उपयुक्त नाम है।

इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पूरा मार्ग और क्षेत्र कर्तव्यपथ के नाम से जाना जाएगा। ब्रिटिश काल में राजपथ को किंग्सवे कहा जाता था।
 
मोदी सरकार ने इससे पहले भी अनेक मार्गों के नाम बदलकर जन-केंद्रित नाम रखे। साल 2015 में रेसकोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग किया गया, जहां प्रधानमंत्री आवास है।
 
साल 2015 में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम रोड किया गया। साल 2017 में डलहौजी रोड का नाम दाराशिकोह रोड कर दिया गया। अकबर रोड का नाम बदलने के भी अनेक प्रस्ताव आए हैं, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।