बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Karnataka Assembly, BS Yediyurappa, Supreme Court
Written By
Last Modified: शनिवार, 19 मई 2018 (14:18 IST)

न्यायालय ने कर्नाटक विधानसभा में शक्ति परीक्षण के सीधे प्रसारण का दिया आदेश

न्यायालय ने कर्नाटक विधानसभा में शक्ति परीक्षण के सीधे प्रसारण का दिया आदेश - Karnataka Assembly, BS Yediyurappa, Supreme Court
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा द्वारा कर्नाटक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने के लिए किए जाने वाले शक्ति परीक्षण के सीधे प्रसारण का आदेश दिया है।


न्यायमूर्ति एके सीकरी, न्यायमूर्ति एसए बोबडे एवं न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने कहा, प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शक्ति परीक्षण का सीधा प्रसारण सबसे बेहतर संभावित तरीका होगा। पीठ ने कहा कि विधानसभा के सचिव सदन की कार्यवाही को रिकॉर्ड करेंगे।

इसने कहा कि कई स्थानीय चैनल प्रक्रिया की लाइव फीड उपलब्ध कराएंगे, ताकि वे इसे समान रूप से प्रसारित करने की स्थिति में हों। पीठ ने कर्नाटक के राज्यपाल की ओर से पेश हुए वकील के उस सुझाव को उचित माना जिसमें शक्ति परीक्षण के सीधे प्रसारण का सुझाव दिया गया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
येदियुरप्पा का फ्लोर टेस्ट, क्या बनेगी भाजा की सरकार? (Live)