1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kangana Ranaut sparks controversy by calling Gen Z the Gutter Generation

कंगना रनौत का गटर ज्ञान, Gen Z को 'गटर जनरेशन' कहकर काटा बवाल, कांग्रेस और सोशल मीडिया ने लिया आड़े हाथ

kangana ranaut
'मैंने अपने जीवन में इतना अटपटा कुछ नहीं देखा, इतना भद्दा कुछ नहीं देखा, इन्हें किसने जन्म दिया, इन्हें कौन पाल-पोस रहा है? ये तो गटर वाली पीढ़ी है। ये लड़कियां तो गृहिणी तक नहीं बन सकती हैं। यह शब्द अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के हैं। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा है। कंगना रनौत के इस बयान के बाद सियासी बवाल हो गया है।

कंगना से तुरंत माफी की मांग : कांग्रेस ने कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कंगना के बयान को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। वहीं AIMIM नेता वारिस पठान ने मंडी से बीजेपी सांसद कंगना से तुरंत माफी की मांग की है। दरअसल, कंगना ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक के बाद एक कई स्टोरी शेयर की थी। जिसमें उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट के दौरान वायरल हुए रील्स और वीडियो की भाषा पर नाराजगी जताई है। कंगना ने लिखा कि इन वीडियो रील्स को देखकर वह खुद की शांति के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगी।

ऐसा व्यवहार कहां से सीख रहे हैं: कंगना रनौत ने  प्रदर्शनकारियों के पालन-पोषण पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा 'मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी भी एक जगह पर इतना अटपटा और इतना भद्दा कुछ नहीं देखा। GEN-Z के विरोध प्रदर्शनों की रील्स देखकर मैं हैरान रह गईं और बहुत बुरा भी लग रहा है। क्योंकि जिस तरह की भाषा का यह इस्तेमाल कर रहे हैं, वह बहुत ही असभ्य है। इन्हें किसने जन्म दिया और पाल-पोस रहा है? मुझे समझ नहीं आता कि लोग इस तरह की सोच और व्यवहार कहां से सीख रहे हैं, हमारा भारत हमेशा से विविधता, सुंदरता, संस्कृति और शालीनता के लिए जाना जाता है। मगर कोई अपमानजनक नामों से पुकारते हैं और उसी तरह का व्यवहार करता तो यह हमारी संस्कृति की गरिमा से बिल्कुल अलग दिखने लगता है'

अपनी शब्दावली संभाल ले नेता: सौरव : कंगना को जवाब देते हुए सौरव दास ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई भी उनको सीरियसली लेता है या उनकी बात सुनता है। वो नेता बन गई हैं। इस पर मैं ज्यादा कुछ बोलूंगा नहीं। शब्दावली सही नहीं है। नेताओं को अपनी शब्दावली संभाल लेनी चाहिए। अपने पद की गरिमा को बनाकर रखना चाहिए। आपसे कई गुना ज्यादा जेनजी ने इस देश के लिए किया है और कर रहे हैं। इस देश के लोकतंत्र में फिर से भरोसा जगाने का काम जेनजी ने किया है, आपने नहीं किया है। ये आप जरूर याद रखिए"

बता दें कि जेनजी ने जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान जिस तरह से स्लोगन, गालियों और मीम्स का इस्तेमाल किया, उसे लेकर सोशल मीडिया में बहस चल गई है। इसी बीच कंगना रनौत के इस बयान पर भी बवाल कट गया है। कांग्रेस के साथ ही सोशल मीडिया में कई लोगों ने कंगना को आडे हाथों लेना शुरू कर दिया है।
अगला लेख
LIVE: भारत पर फिर खतरा, लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ, बिल पर मुहर, देशभर में बारिश, चारधाम यात्रा पर रोक