सम्बंधित जानकारी
- भाजपा के 'नारी वंदन' का मुखौटा उतरा, राहुल गांधी ने BJP को क्यों कहा महिला विरोधी
- पेट्रोल-डीजल के दाम पर सियासत: राहुल गांधी के दावे पर मोदी सरकार का पलटवार, कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान
- बंगाल में ममता सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कार्यकर्ता की हत्या पर बोले- TMC का चल रहा गुंडा राज, नहीं झुकेगी कांग्रेस...
- पश्चिम बंगाल की रैली में राहुल गांधी का बड़ा बयान,बोले- मैं PM मोदी से नहीं डरता,मेरे ऊपर 36 केस, ममता बनर्जी पर क्यों नहीं?
- महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी बोले- साजिश कर रही थी सरकार, उन्होंने देश से झूठ बोला...
कंगना रनौत-राहुल गांधी शादी की अफवाह वायरल, जानिए सच क्या है
5 राज्यों के चुनाव परिणामों के बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। हाल ही में कंगना रनौत और राहुल गांधी को लेकर एक खबर वायरल हुई। उस खबर को पढ़कर कंगना रनौत गुस्से में आ गई हैं। उन्होंने पोस्ट कर रिएक्ट किया है और खबर को पूरी तरह अफवाह बताया है।
एक मीम पेज ने राहुल गांधी और कंगना रनौत के नाम से एक आपत्तिजनक और फर्जी पोस्ट शेयर की थी। मीम पेज ने कंगना रनोट का एक कथित स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें दावा किया गया कि कंगना ने कहा है, 'अगर राहुल गांधी भाजपा में शामिल होते हैं, तो मैं उनसे शादी करने को तैयार हूं।' कंगना ने इस फर्जी पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया उन्होंने लिखा कि यह फर्जी खबर बेहद घटिया है।
इस पर कंगना रनौत ने गुस्सा जाहिर किया है। कंगना ने अफसोस जताते हुए कहा कि राजनीति में भी अब महिलाओं के लिए कोई गरिमा नहीं बची है। उन्होंने इस तरह का झूठ फैलाने वालों को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अपनी इन हरकतों पर शर्म आनी चाहिए। कंगना ने साफ किया कि वह ऐसी किसी भी ओछी हरकत को नजरअंदाज नहीं करेंगी। Edited by : Sudhir Sharma
