शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. JNU violence, Prime Minister Narendra Modi, Amit Shah, Randeep Surjewala, जेएनयू हिंसा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, रणदीप सुरजेवाला
Written By
Last Updated : मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (08:57 IST)

JNU violence : कांग्रेस का सवाल, मोदीजी और अमित शाहजी की आखिर छात्रों से दुश्मनी क्या है?

JNU violence : कांग्रेस का सवाल, मोदीजी और अमित शाहजी की आखिर छात्रों से दुश्मनी क्या है? - JNU violence, Prime Minister Narendra Modi, Amit Shah, Randeep Surjewala, जेएनयू हिंसा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, रणदीप सुरजेवाला
नई दिल्ली। कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंसा को लेकर सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि हमला करने वालों का संबंध भाजपा से है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सवाल भी किया कि क्या गृह मंत्री के मौन समर्थन के बिना हिंसा का नंगा नाच हो सकता था?
 
उन्होंने ट्वीट किया कि 'मोदीजी और अमित शाहजी की आखिर देश के युवाओं और छात्रों से क्या दुश्मनी है? कभी फीस वृद्धि के नाम पर युवाओं की पिटाई, कभी सविंधान पर हमले का विरोध हो, तो छात्रों की पिटाई। अब जवाहरलाल नेहरू में हिंसा का नंगा नाच हो रहा है और वो भी सरकारी संरक्षण में!
उन्होंने दावा किया कि जेएनयू परिसर पर हमला सुनियोजित था। हमले को जेएनयू प्रशासन का समर्थन हासिल था। गुंडों का संबंध भाजपा से था।
 
छात्र और शिक्षक पीटे जाते रहे और दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यह मोदी-शाह का छात्रों के लिए गुजरात मॉडल है। सुरजेवाला ने सवाल किया, 'क्या यह गृह मंत्री के मौन समर्थन के बिना हो सकता है?