गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. JNU Issue
Written By
Last Modified: बुधवार, 2 मार्च 2016 (09:09 IST)

जेएनयू मामले में नया मोड़, दो वीडियो में जोड़-तोड़

जेएनयू मामले में नया मोड़, दो वीडियो में जोड़-तोड़ - JNU Issue
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के आदेश पर जेएनयू के विवादास्पद कार्यक्रम के वीडियो क्लिपिंग के सेट की फारेसिंक जांच से पता चला है कि दो वीडियो में ‘जोड़ तोड़’ हुई और इस क्लिप्स में जो व्यक्ति मौजूद नहीं थे उनकी आवाज जोड़ी गई थी।
 
सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा हैदराबाद स्थित ट्रूथ लैब को भेजे गए सात वीडियो में से दो में जोड़ तोड़ पाया गया जबकि बाकी वास्तविक है।
 
उन्होंने कहा, 'हेरफेर किए गए क्लिप्स में वीडियो को संपादित किया गया और आवाजों को जोड़ दिया गया। पूरक के साथ मुख्य रिपोर्ट दिल्ली सरकार को सौंपी गई है। यह पूछे जाने पर कि क्या जिन आवाजों को जोड़ा गया वे व्यक्ति छेडछाड़ किए क्लिप्स में नजर नहीं आए, उन्होंने कहा बेशक।
 
अरविंद केजरीवाल नेतृत्व वाली सरकार ने जेएनयू कैंपस में नौ फरवरी को कथित देशविरोधी नारेबाजी की घटना की तफ्तीश के लिए 13 फरवरी को मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे।
 
इससे पहले कथित तौर पर बाहरी लोगों द्वारा भारत विरोधी नारेबाजी करने का एक वीडियो सामने आने के बाद मामला और उलझ गया था। (भाषा)