शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. जेएनयू हिंसा में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया दंगा करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला
Written By
Last Updated : सोमवार, 6 जनवरी 2020 (12:35 IST)

जेएनयू हिंसा में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया दंगा करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला

JNU violence case | जेएनयू हिंसा में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया दंगा करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में रविवार रात हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।
 
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दंगा करने और सम्पति को नुकसान पहुंचाने के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
जेएनयू परिसर में रविवार रात उस वक्त हिंसा भड़क गई थी जब लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला कर दिया था और परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था, जिसके बाद प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। इस हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित कम से कम 28 लोग घायल हुए हैं।