बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Jharkhand government, Indian soldiers
Written By
Last Modified: शनिवार, 19 मई 2018 (10:00 IST)

जम्मू कश्मीर में शहीद झारखंड के जवान के परिजनों को दस लाख रुपए

जम्मू कश्मीर में शहीद झारखंड के जवान के परिजनों को दस लाख रुपए - Jharkhand government, Indian soldiers
रांची। झारखंड सरकार ने जम्मू कश्मीर में शनिवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए सीमा सुरक्षाबल के जवान सीताराम उपाध्याय के परिजनों को दस लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।


एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। दास ने कहा कि दुख की इस घड़ी में झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता उनके परिवार के साथ है। राज्य सरकार उनके परिजनों को 10 लाख की राशि सहायता के तौर पर देगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
ग्रेड बदलने के लिए कंप्यूटर हैक करने वाला भारतीय मूल का छात्र दोषी करार