गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. jammu Kashmir Police gets 108 Police medals
Written By
Last Updated : शनिवार, 25 जनवरी 2020 (14:52 IST)

Republic Day : जम्मू कश्मीर पुलिस को मिले 108 वीरता पदक, CRPF को 76 पदक

Republic Day : जम्मू कश्मीर पुलिस को मिले 108 वीरता पदक, CRPF को 76 पदक - jammu Kashmir Police gets 108 Police medals
नई दिल्ली। भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 108 पदकों के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस को सबसे अधिक वीरता पदक प्रदान किए गए हैं। सीआरपीएफ दूसरे स्थान पर रहा, उसे 76 वीरता पदक मिले हैं।
 
केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि केंद्रशासित पुलिस कश्मीर घाटी में आतंकवाद रोधी अभियानों में निरंतर शामिल रही है, जिसे तीन शीर्ष राष्ट्रपति पुलिस पदक भी मिले हैं, जबकि सीआरपीएफ को एक राष्ट्रपति पुलिस पदक (मरणोपरांत) मिला है।
 
जम्मू कश्मीर पुलिस को वीरता के लिए 105 पुलिस पदक (पीएमजी) और तीन पीपीएमजी दिए गए हैं। इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 75 पीएमजी मिले हैं। इसे एक पीपीएमजी (मरणोपरांत) मिला है। केंद्रशासित क्षेत्र में आतंकवाद रोधी ड्यूटी में सीआरपीएफ भी तैनात है। झारखंड पुलिस को 33 पीएमजी दिए गए हैं।
 
इन पदकों की घोषणा साल में दो बार गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है।
ये भी पढ़ें
71वें गणतंत्र दिवस पर विशेष : अभिव्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग करना भारतीय संविधान का अपमान