गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. INDRA 2021 : indo russia joint military exercise Photos
Written By
Last Updated : गुरुवार, 5 अगस्त 2021 (01:43 IST)

INDRA 2021 : भारत-रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास हुआ शुरू, देखें Photos

INDRA 2021 : भारत-रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास हुआ शुरू, देखें Photos - INDRA 2021 : indo russia joint military exercise Photos
भारत और रूस राजनीतिक के साथ-साथ दोनों देशों के बीच सैन्य रिश्ते भी (Indo-Russia Relations) लगातार मजबूत कर रहे हैं।
इसी के चलते इस महीने (अगस्त) में दोनों देशों की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास (Joint Military Exercise) 'इंद्र-2021' (INDRA 2021) का 12वां संस्करण शुरू हो गया।
13 दिनों तक चलने वाली ये एक्सरसाइज भारत और रूस के बीच की दोस्ती को और प्रगाढ़ करने का काम करेगी। ये एक्सरसाइज दक्षिणी रूस (Southern Russia) के वोल्गोग्राड क्षेत्र में प्रुडबोई अभ्यास रेंज (Prudboi Exercise Range) में आयोजित की जा रही है।
अभ्यास के संचालन में दोनों दलों के विशेषज्ञ समूहों के बीच अकादमिक चर्चा भी होगी। एक शानदार उद्घाटन समारोह के साथ इसकी शुरुआत हुई। इसमें दोनों देशों के राष्ट्रीय ध्वज फहराए गए। इस एक्सरसाइज में संयुक्त राष्ट्र के मेंडेट के तहत अंतरराष्ट्रीय आतंकी समूहों के खिलाफ ज्वाइंट फोर्स द्वारा काउंटर टेरर ऑपरेशन का संचालन करना होगा। 'इंद्र-2021' में दोनों देशों के 250 कर्मी एक्सरसाइज का हिस्सा होंगे। एक मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री बटालियन वाली भारतीय सेना की टुकड़ी ने संयुक्त अभ्यास में भाग लेने के लिए भारत के अलग-अलग हिस्सों में कठोर ट्रेनिंग ली है। फोटो सौजन्‍य : रूना आशीष