गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian Army, Pakistan, ceasefire violations, firing, strike
Last Modified: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 (18:24 IST)

भारतीय सेना ने दिया पाक को मुंहतोड़ जवाब

भारतीय सेना ने दिया पाक को मुंहतोड़ जवाब - Indian Army, Pakistan, ceasefire violations, firing, strike
श्रीनगर। पाकिस्तान लगातार सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। दो दिनों से जम्मू कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी हो रही है। भारतीय सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारत की ओर से भी गोले दागे गए। पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए एलओसी की कई चौकियों पर मोर्टार बम दागे। लगातार पाक की और से ऐसी नापाक हरकतें जारी है। 
संघर्ष विराम उल्लंघन की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सर्जिकल हमलों के बाद से अब तक जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर संघर्ष विराम का 30 बार उल्लंघन किया जा चुका है। पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर राजौरी जिले में एलओसी पर स्थित सीमा चौकियों पर मोर्टार बम दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की जिसका भारतीय जवानों ने जवाब दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर पाक सैनिकों ने संघर्ष विराम उल्लंघन किया। 
 
प्रवक्ता ने बताया कि पाक सैनिकों ने साढ़े आठ बजे से देर रात डेढ़ बजे तक नौशेरा में लाम बटालियन इलाके में स्थित भारतीय चौकियों पर 82 मिमी के मोर्टार बम दागे और छोटे तथा स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की।
 
उन्होंने बताया कि एलओसी पर तैनात भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। संघर्ष विराम उल्लंघन की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सोमवार देर रात नौशेरा सेक्टर में कुछ गोलियां भी चलाई गईं।
 
सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए किए गए सर्जिकल हमलों के बाद से अब तक जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर संघर्ष विराम का 30 बार उल्लंघन किया जा चुका है। बीते 16 अक्टूबर को पाक सैनिकों ने नौशेरा और राजौरी सेक्टरों में दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था, जिस दौरान एक जवान शहीद हो गया।
 
आठ अक्टूबर को पाक सैनिकों ने पुंछ जिले में मेंढर-कृष्णाघाटी सेक्टर में अग्रिम भारतीय चौकियों पर गोलाबारी की थी, जिसमें एक जवान घायल हो गया था। पाक सैनिकों ने पांच अक्टूबर को संघर्ष विराम का तीन बार उल्लंघन किया और पुंछ एवं राजौरी जिलों के तीन सेक्टरों में कई भारतीय चौकियों और असैन्य इलाकों में भारी गोलीबारी एवं गोलाबारी की।
 
पाक सैनिकों ने चार अक्टूबर को जम्मू, पुंछ और राजौरी जिलों के चार इलाकों में 10 अग्रिम क्षेत्रों में मोर्टार दागे। उन्होंने जम्मू जिले और पुंछ जिले के विभिन्न इलाकों में मोर्टार बम दागे और छोटे एवं स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की।
 
पाक सैनिकों ने तीन अक्टूबर को चार बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और पुंछ जिले के साब्जियां, शाहपुर केरनी, मंडी और केजी सेक्टरों में भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे। दो अक्ठलबा को पाकिस्तान ने जम्मू जिले के पल्लांवाला के अग्रिम इलाके में एलओसी पर गोलीबारी और गोलाबारी की। एक अक्टूबर को पाक सैनिकों ने भारतीय चौकियों और असैन्य इलाकों में मोर्टार बम, आरपीजी और एचएमजी से गोलाबारी की।