छात्रों के बाद किसान आंदोलन की तैयारी, शंभु और खनौरी बॉर्डर बंद, भारी सुरक्षा बल तैनात
जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन के बीच पंजाब और हरियाणा के किसान भी 'भारत-US ट्रेड डील' का विरोध करने के लिए किसान घाट पहुंचेंगे। किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शंभू बॉर्डर के साथ ही खनौरी बॉर्डर को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ALSO READ: CJP का दावा- अभिजीत दिपके, गीतांजलि, शबाना आजमी और प्रकाश राज वाले ट्रक पर पुलिस ने किया हमला
सुबह 5.30 बजे के करीब पुलिस ने दोनों रास्ते बंद कर दिए। किसानों को समझाने की कोशिश भी की गई थी लेकिन जब सहमति नहीं बनी तो बैरिकेडिंग कर दी गई। किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोकने के लिए हरियाणा पुलिस की ओर से भी तैयारी की गई है।
किसान नेताओं का कहना है कि भारत-अमेरिका के बीच चल रहे व्यापार सौदे में उनसे कोई राय नहीं ली गई है। किसानों का मानना है कि इस समझौते के बाद अमेरिका से सस्ते सोयाबीन, सूखे मेवे, डेयरी उत्पाद और अनाज भारतीय बाजारों में भरे जाएंगे, जिससे छोटे किसानों, मजदूरों और स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान होगा।शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा बॉर्डर) पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भारत-अमेरिका FTA के विरोध में किसानों के आज दिल्ली तक एक दिन के मार्च से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है#shambhuborder #farmers #trendingnow #trendingreel pic.twitter.com/WCGyOQZ1LC
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) July 21, 2026
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि भारत-अमरीका डील रद्द होनी चाहिए। हमें सूचना मिल रही है कि शंभू बॉर्डर बंद कर दिया गया है। हमें लगता है कि सरकार किसानों से बातचीत करके मसला हल करने की जगह टकराव की नीति अपना रही है, दमन की नीति अपना रही है। देश के युवाओं की बात नहीं सुनी जा रही है। किसानों और मजदूरों की बात भी नहीं सुनी जा रही है। पंधेर ने दावा किया कि उन्हें केवल चार घंटे के लिए जाना था। किसान घाट किसानों का है लेकिन वहां भी नहीं जाने दे रहे हैं। ALSO READ: सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा, सांसदी छोड़ने की दी चेतावनी, जंतर-मंतर लाठीचार्ज का भी विरोध
FTA पर क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने आज एनडीए सांसदों की बैठक में अलग-अलग देशों के साथ हुए FTA के बारे में बात की। इन समझौतों को लेकर प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी, उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के साथ होने वाले FTA में किसानों का कल्याण सबसे अहम होता है, ताकि ये समझौते किसानों और देश, दोनों के ही सर्वोत्तम हितों को पूरा कर सकें। ALSO READ: NDA बैठक में PM मोदी का बड़ा संदेश: NEET पेपर लीक पर सख्त एक्शन, FTA में किसानों को नुकसान नहीं होगा

