1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. india to launch long range missile test china us send surveillance ships ocean titan yuan wang
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 (23:42 IST)

मिसाइल टेस्टिंग से खौफ में चीन और अमेरिका, हिन्द महासागर में भेजे जासूसी जहाज, क्या भारत ने बदल दिया प्लान

Missile testing
भारत लगातार अपनी मिसाइल क्षमताओं को मजबूत कर रहा है और साथ ही क्षेत्रीय विरोधियों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। भारत 15 से 17 अक्टूबर 2025 के बीच बंगाल की खाड़ी में एक लॉन्ग-रेंज मिसाइल परीक्षण करने जा रहा है। भारत के इस परीक्षण से पहले ही अमेरिका और चीन खौफ में आ गए हैं। अमेरिका और चीन दोनों ने ही अपने जासूसी जहाजों को बंगाल की खाड़ी के पास हिन्द महासागर में रवाना कर दिया। सैटेलाइट डाटा से इसकी गतिविधियों की पुष्टि हुई है, जो भारत और चीन के बीच बढ़ते सुरक्षा तनाव के बीच रणनीतिक निगरानी की प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है।
   ALSO READ: LoC पर मारे गए 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक, आतंकी ठिकाने कैसे हुए तबाह, DGMO घई ने बताई Operation Sindoor की पूरी कहानी
इसके लिए निर्धारित 'नो-फ्लाई जोन' को 1,480 किलोमीटर से बढ़ाकर 3,550 किलोमीटर कर दिया गया है। भारत सरकार ने NOTAM जारी किया है और डेंजर एरिया को बताया है। इस विस्तार के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत संभवतः अग्नि श्रृंखला की किसी उन्नत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का परीक्षण कर सकता है।  विश्‍लेषकों का कहना है कि यह अग्नि सीरीज की मिसाइल हो सकती है जो परमाणु हमला करने में सक्षम है। 
चीन और अमेरिका क्यों कर रहे हैं जासूसी 
चीन का जासूसी जहाज युआन वांग 5 मलेशिया से हिन्द महासागर में पहुंच चुका है। वहीं अमेरिका का भी जासूसी जहाज ओसेन टाइटन भी भारत के पश्चिमी तट पर पहुंचा हुआ है। मीडिया खबरों के मुताबिक विश्लेषक बता रहे हैं कि इस तरह की तैनाती को अक्‍सर मिसाइल टेस्‍ट का डेटा इकट्ठा करने और उसके प्रदर्शन को जांचने के लिए किया जाता है। उन्‍होंने कहा कि क्षेत्रीय शक्तियां दुश्‍मन की ताकत का आकलन करने के लिए ऐसे जासूसी जहाजों को भेजती रहती हैं। 
अमेरिका ने भी अपनी ओशन टाइटन नामक टोही (reconnaissance) जहाज को भारत के पश्चिमी तट के पास तैनात किया है। मीडिया खबरों के मुताबिक यह जहाज इस समय मालदीव की राजधानी माले के समीप लंगर डाले हुए  है। भारतीय सैन्य परीक्षणों के दौरान अमेरिकी निगरानी गतिविधियों में यह तैनाती  तेजी से बढ़ती सक्रियता को दर्शाती है।
क्या कैंसिल कर दिया गया NOTAM
मीडिया खबरों के मुताबिक भारत द्वारा कथित तौर पर लंबी दूरी की मिसाइल टेस्टिंग के लिए बंगाल की खाड़ी में जो नोटाम जारी किया गया था, उसे अब कैंसिल कर दिया गया है। भारत ने यह मिसाइल परीक्षण भी रद्द कर दिया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी नहीं है। एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
IPS वाई पूरन कुमार मामले में नया मोड़, जांच कर रहे ASI ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली, 3 पेज के सुसाइड नोट में लगाए आरोप