सम्बंधित जानकारी
- कौन हैं माखन लाल सरकार, शुभेंदु अधिकारी की शपथ से पहले पीएम मोदी ने जिनसे लिया आशीर्वाद
- पश्चिम बंगाल में 'कमल' राज: शुभेंदु अधिकारी के साथ 5 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी ने किया रोड शो
- कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि? होंगे देश के नए CDS
- होर्मुज स्ट्रेट में गोलाबारी, भारत का मालवाहक जहाज डूबा, एक खलासी की मौत
- गुजरात में पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी, सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ पर आएंगे
Weather Update : 19 शहरों में पारा 42 डिग्री पार, गुजरात और राजस्थान गर्मी से बेहाल
Weather Update 9 May : राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। 19 शहरों में शुक्रवार को पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। अगले 7 दिनों के दौरान राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से कूल और सुरक्षित रहने की अपील की है। धूप में निकलने से बचने, कॉटन के पहनने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह भी दी गई है।
IMD ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान, गुजरात राज्य के कई हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और मराठवाड़ा, रायलसीमा, विदर्भ एवं तेलंगाना के छिटपुट स्थानों पर अधिकतम तापमान 40°C और उससे ऊपर रहा।
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे सटे मैदानी इलाकों, भारत-गंगा के मैदानी क्षेत्रों, उत्तर एवं उत्तर-पूर्व भारत और पूर्वी भारत के कई हिस्सों (जहां तापमान 36°C से नीचे रहा) को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में यह 36-40°C के बीच दर्ज किया गया।
Maximum Temperatures (as on 08-05-2026): Yesterday, Maximum temperatures were in the range of 40°C and above over many parts of West Rajasthan, Gujarat state, some parts of Madhya Pradesh, East Rajasthan, isolated places of Marathwada, Rayalaseema, Vidarbha, Telangana; they were… pic.twitter.com/Y5qiuK5i3x
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 9, 2026
देश के सबसे गर्म 10 स्थान
देश में 4 शहरों में तापमान 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजस्थान के फलौदी में 44.8°C दर्ज किया गया। बाड़मेर में 44.6, सुरेंद्र नगर में 44.3 और जैसलमेर में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश के रतलाम में तापमान 43.5 रहा तो चित्तौड़गढ़ में 43.4 और अहमदाबाद में 43.1 डिग्री तापमान रहा। कांडला में 43.0 डिग्री, जोधपुर में 42.9 और राजकोट, वाशिम और गांधीनगर में पारा 42.8 डिग्री रहा।
Recorded Maximum temperature & Departure over the country as on 08th May 2026.#WeatherUpdate #TemperatureRecords #HeatWave #WeatherTrends@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA pic.twitter.com/0Kg4vvH98C
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 9, 2026
क्या है मध्यप्रदेश का हाल?
पश्चिमी मध्यप्रदेश में इन दिनों भीषण कभी पड़ रही है। रतलाम जिला देश का 5वां सबसे गर्म शहर रहा वहीं उज्जैन में भी पारा 42.4 डिग्री पहुंच गया। राज्य के 8 जिलों में पारा 41 डिग्री से ऊपर रहा। इनमें भोपाल, धार, गुना, इंदौर, खंडवा और खरगौन शामिल है। रविवार पूर्वी मध्यप्रदेश के भी तपने के आसार है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
11 से 14 मई 2026 के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
अगले 7 दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कई स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
