उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर; दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट
Weather Update 23 May : महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक उत्तर भारत को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
मध्य भारत, उससे सटे उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान 45-47°C के दायरे में रहा। वहीं, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पश्चिमी-दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में तापमान 40-45°C के बीच दर्ज किया गया।
देश के सबसे गर्म 10 स्थान
शुक्रवार को देश में सबसे ज्यादा तापमान महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 47.2 डिग्री दर्ज किया गया। वर्धा में 47 डिग्री, नौगांव में 46.8 डिग्री, बांदा, खजुराहो, अमरोटी और चंद्रपुर में 46.4 डिग्री, प्रयागराज में 46.2 डिग्री तापमान पहुंच गया। नागपुर, झांसी समेत 11 शहरों में पारा 45 डिग्री से ज्यादा रहा।
Maximum Temperature (Temp ≥ 45.0°C) at 1730 hrs IST of Yesterday , 22 May 2026#HeatWave2026 #ExtremeWeather #HighTemperatures #WeatherUpdate@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA pic.twitter.com/SKsbYaXv67
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 23, 2026
IMD की किसानों को चेतावनी
मौसम विभाग ने किसानों को चेतावनी देते हुए कहा कि बढ़ता हुआ तापमान फसलों के स्वास्थ्य को चुपके से प्रभावित कर सकता है—जिससे पौधों का विकास रुक जाता है, पैदावार कम होती है और फसलों पर तनाव (स्ट्रेस) बढ़ता है।
जब तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है, तो फसलों के लिए अपनी प्राकृतिक प्रक्रियाओं को बनाए रखना मुश्किल हो जाता है, जिसके कारण उनकी उत्पादकता घट जाती है। किसानों को उचित सिंचाई सुनिश्चित करने,
मिट्टी की नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग का प्रयोग करने और फसलों में हीट स्ट्रेस के लक्षणों की नियमित निगरानी करने की सलाह दी गई है।
Heatwave Alert for Farmers
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 23, 2026
Rising temperatures can silently impact crop health—reducing growth, lowering yield, and increasing stress on plants.
When heat crosses optimum levels, crops struggle to maintain their natural processes, leading to reduced productivity.
… pic.twitter.com/1wcXrOdQxM
नौतपा से पहले ही गर्मी से मध्य प्रदेश बेहाल
नौपता से पहले ही मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। नौगांव में शुक्रवार को सबसे ज्यादा 46.8 डिग्री तापमान दर्ज किया है जबकि खजुराहो में भी पारा 46.4 डिग्री तक पहुंच गया। दमोह, जबलपुर, सागर, सतना और टीकमगढ़ में भी तापमान 44 डिग्री से अधिक रहा। छिंदवाड़ा में रात का तापमान भी सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने आज 25 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में बदला मौसम
दिल्ली एनसीआर में शनिवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश ने पारा गिराया। राजधानी में अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर के कई स्थानों पर धूल भरी आंधी/तेज हवाएं चलने और उसके बाद हल्की बारिश/बूंदाबांदी और बिजली चमकने के साथ मध्यम से तीव्र आंधी-तूफान (60-80 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं) आने की प्रबल संभावना है।
edited by : Nrapendra Gupta

